न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: जमीन विवाद में प्रेमिका ने प्रेमी की चाकुओं से गोदकर की हत्‍या, शव को बेडरूम में पलंग के नीचे दफनाया

बिहार के पूर्णिया जिले में जमीन विवाद में प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की चाकुओं से गोदकर हत्‍या कर दी और शव को बेडरूम में पलंग के नीचे दफना दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Dec 2021 9:51:07

बिहार: जमीन विवाद में प्रेमिका ने प्रेमी की चाकुओं से गोदकर की हत्‍या, शव को बेडरूम में पलंग के नीचे दफनाया

बिहार के पूर्णिया जिले में जमीन विवाद में प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की चाकुओं से गोदकर हत्‍या कर दी और शव को बेडरूम में पलंग के नीचे दफना दिया। इस खौफनाक वारदात के सामने आने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस भी क्रूर हत्‍याकांड से स्‍तब्‍ध है। स्‍थानीय पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पहले पूर्णिया के सदर थाना के गुलाबबाग निवासी लैंड ब्रोकर संपत पासवान गुम हो गए थे। उनके अपहरण की आशंका जताई जा रही थी। अब उनका शव उनकी ही प्रेमिका के बेडरूम से बरामद किया गया है। सदर थाना पुलिस ने सरना चौक के पास रहने वालीं आशा देवी के घर में जमीन खोद कर संपत पासवान का शव बरामद किया है।

सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि अवैध संबंध और जमीन विवाद के कारण संपत पासवान की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। उन्‍होंने बताया कि आरोपी आशा देवी ने संपत के शव को अपने ही घर में बेड के नीचे गाड़ दिया था। एसडीपीओ ने कहा कि एक हफ्ते पहले संपत पासवान लापता हो गए थे। परिजनों ने उनके गायब होने की सूचना सदर थाना में दर्ज कराई थी।

संपत पासवान के लापता की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने मोबाइल के कॉल डेटा रिकॉर्ड के आधार पर आशा देवी को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी आशा देवी ने इस जघन्‍य हत्‍याकांड का खुलासा किया।

SDPO ने बताया कि जमीन के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी आशा देवी ने अपने ही घर में छुरा मारकर संपत की हत्या कर दी थी। आशा ने साथियों संग मिलकर संपत के शव को बेड के नीचे दफना दिया था।

SDPO ने बताया कि हत्‍याकांड से पहले संपत पासवान और उनके महिला मित्र आशा देवी समेत उनके कुछ साथियों ने वहां बैठकर शराब भी पी थी। पुलिस ने घटनास्थल के पास से शराब की खाली बोतलें भी बरामद की हैं।

मृतक संपत पासवान के पुत्र सन्नी पासवान ने बताया कि उनके पिता एक हफ्ते पहले ही घर से जमीन मापी की बात कह कर निकले थे। वह अपने साथ सलाई रिंच भी लेकर गए थे। जब उनके पिता घर नहीं लौटे तो वह खोजबीन में जुट गए और आशा देवी के घर के पास से सलाई रिंच बरामद किया था। सन्‍नी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आशा देवी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने सभी राज खोल दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया