न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'जो नकली शराब पिएगा वो तो मरेगा ही' जहरीली शराब से 39 मौतों पर बोले बिहार CM नीतीश कुमार

बिहार के सारण में जहरीली शराब पीने से अब तक 39 लोगों की मौत हो गई है। इस मुद्दे पर बीजेपी लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रही है। 

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Dec 2022 4:16:44

'जो नकली शराब पिएगा वो तो मरेगा ही'  जहरीली शराब से 39 मौतों पर बोले बिहार CM नीतीश कुमार

बिहार के सारण में जहरीली शराब पीने से अब तक 39लोगों की मौत हो गई है। इस मुद्दे पर बीजेपी लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रही है। इसी बीच नीतीश कुमार ने विधानसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, 'जो नकली शराब पिएगा वह तो मरेगा ही, लोगों को खुद ही सचेत रहना होगा।'नीतीश ने कहा कि कुछ लोगों का क्या कर सकते हैं। कुछ लोग गलती करते ही हैं। जो शराब पिएगा वो तो मरेगा ही।

नीतीश कुमार ने कहा,'जब बिहार में शराबबंदी नहीं थी, तब भी लोग नकली शराब पीकर मर जाते थे। यहां तक कि अन्य राज्यों में भी ऐसी घटनाएं होती हैं। लोगों को सचेत रहना चाहिए। बिहार में चूंकि शराबबंदी है, तो कुछ न कुछ नकली बिकेगा, इसे पीकर लोगों की मौत हो गई। नीतीश कुमार ने कहा कि शराब बुरी आदत है। इसे नहीं पीना चाहिए।'

नीतीश कुमार ने कहा, 'मैंने अधिकारियों को कहा है कि गरीबों को न पकड़ें जो लोग इसका व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें पकड़ें। शराब बंदी कानून से कई लोगों को फायदा हुआ है कई लोगों ने शराब छोड़ दी है।'

नीतीश कुमार ने कहा कि जब पिछली बार लोग नकली शराब पीने से मरे थे, तब किसी ने कहा कि इन लोगों को सरकार मुआवजा दे। लेकिन अगर कोई शराब पीता है, तो वह मर जाएगा। इसका उदाहरण हमारे सामने है। इस पर शोक व्यक्त किया जा सकता है। ऐसे जगहों पर जहां ये घटनाएं होती हैं, उनका दौरा किया जाना चाहिए और लोगों को समझाना चाहिए।

जहरीली शराब पीने से इन 39 लोगों की हुई मौत

1. विजेन्द्र राय पिता नरसिंग राय ( डोइला,इसुआपुर थाना)
2. हरेंद्र राम पिता गणेश राम ( मशरख तख़्त,मशरक थाना
3. रामजी साह पिता गोपाल साह ( मशरख )
4. अमित रंजन पिता देवेद्र सिन्हा ( डोइला ) इसुआपुर थाना
5. संजय सिंह पिता वकील सिंह ( डोइला,इसुआपुर थाना )
6. कुणाल सिंह, पिता यदु सिंह ( मशरख )
7. अजय गिरी, पिता सूरज गिरी,बहरौली,मशरक थाना
8. मुकेश शर्मा, पिता बच्चा शर्मा,मशरक
9. भरत राम, पिता मोहर राम,मशरक तख्त, मशरक थाना
10. जयदेव सिंह, पिता बिंदा सिंह,बेन छपरा, मशरक
11. मनोज राम, पिता लालबाबू राम,दुरगौली, मशरक
12 मंगल राय,पिता गुलज़ार राय, मशरक
13. नासिर हुसैन, पिता शमसुद्दीन, मशरक
14. रमेश राम,पिता कन्हैया राम,मशरक
15. चन्द्रमा राम,पिता हेमराज राम,मशरक
16. विक्की महतो,पिता सुरेश महतो, मढ़ौरा
17. गोविंद राय,घिनावन राय,पचखंडा,मशरक
18. ललन राम, पिता करीमन राम,मशरक पश्चिम टोला
19. प्रेमचंद साह, पिता बुन्नीलाल साह, रामपुर अटौली, इसुआपुर
20. दिनेश ठाकुर, असर्फी ठाकुर, महुली,मशरक
21. सीताराम, पिता सिपाही राय,बहरौली, मशरक
22. विश्वकर्मा पटेल, पिता श्रीनाथ पटेल बस स्टैंड,मशरख
23. जयप्रकाश सिंह, पिता शशिभूषण सिंह, गोपालवाड़ी मशरख
24. सुरेन साह,पिता जतन साह,घोघिया,मशरक,
25. जतन साह, कृपाल साह, घोघिया,मशरक
26. सुरेन साह
27. विक्रम राज खरौनी, मढ़ौरा
28. दशरथ महतो, पिता केसर महतो,डोइला, इसुआपुर
29. चंद्रशेखर शाह पिता भिखारी शाह, बहरौली मशरख
30. जगलाल शाह पिता भरत शाह बहरौली मशरख
31. अनिल ठाकुर पिता परमा ठाकुर बहरौली मशरख
32. एकराकुल हक़, पिता मकसूद अंसारी,बहरौली मशरख
33. शैलेन्द्र राय,पिता दिनदयाल राय, बहरौली मशरख
34. उमेश राय, पिता शिव पूजन राय, अमनौर
35. उपेंद्र राय, पिता अक्षय राय, अमनौर
36. सुरेंद्र महतो, पिता यमुना महतो, लालापुर मढ़ोरा
37. दूधनाथ तिवारी, पिता महावीर तिवारी,बहरौली, मशरख
38. भरत शाह,पिता गोपाल शाह, शास्त्री टोला, मशरख
39. सलाऊदीन मियां, पिता वकील मिया, अमनौर

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत