Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए गले में फंदा डाल वीडियो कॉल पर देने लगा मरने की धमकी, हाथ से छूटा मोबाइल और फिर..., पढ़े पूरा मामला

अथमलगोला थाना प्रभारी ने बताया कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। परिजनों से जानकारी लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की से भी कड़ी पूछताछ की जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Mar 2022 12:44:50

बिहार: नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए गले में फंदा डाल वीडियो कॉल पर देने लगा मरने की धमकी, हाथ से छूटा मोबाइल और फिर..., पढ़े पूरा मामला

बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ इलाके में एक लड़के ने नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया लेकिन ऐसा करना उसके लिए जानलेवा साबित हो गया। दरअसल, एक युवक की उसकी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया था और गर्लफ्रेंड काफी नाराज हो गई थी। कुछ देर बाद वह गर्लफ्रेंड को मनाने की काफी कोशिश करने लगा लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हो रही थी। हार-थककर युवक खाना खाने चला गया। खाना खाने के बाद युवक अपने कमरे में गया और एक बार फिर अपनी नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए काफी मिन्नतें कीं लेकिन जब वह नहीं मानी तब उसने सोशल मीडिया का सहारा लिया जो के उसके लिए जानलेवा साबित हो गया। बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड जब नहीं मानी तो उसने खुदकुशी करने की धमकी दी। लेकिन जब धमकी का असर गर्लफ्रेंड पर नहीं हुआ तब उसने फांसी का फंदा अपने गले में डाल दिया और गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल लगा दिया। उसे उम्मीद थी कि प्रेमिका ऐसा करने से मान जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अचानक प्रेमी के हाथ से मोबाइल छूट गया। उसे पकड़ने के लिए वह टेबल से कूद गया। कूदते ही फांसी का फंदा कस गया और उसकी मौत हो गई। दिल दहला देने वाली यह घटना बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना के रूपस की है। इस मामले में अथमलगोला थाना प्रभारी ने बताया कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। परिजनों से जानकारी लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की से भी कड़ी पूछताछ की जा रही है।
लाइव वीडियो को देखकर पुलिस ने बताया कि वीडियो कॉल के दौरान प्रेमी के हाथों से अचानक मोबाइल छूट गया। वह उसे पकड़ने के लिए टेबल से कूद गया। उसके कूदते ही गले में पड़ा फंदा कस गया और उसकी मौत हो गई। लाइव वीडियो देख रही प्रेमिका ने प्रेमी के पड़ोस में फोन करके बताया कि उसने फांसी लगा ली है। इसके बाद पड़ोसी भागकर उसके घर पहुंचे और घरवालों को इसकी जानकारी दी। लोगों ने खिड़की से देखा तो प्रेमी फांसी के फंदे से लटक रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका