न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: मांझी की जीभ काटने पर 11 लाख... ऐलान करने वाले BJP नेता गजेंद्र झा को पार्टी ने किया बाहर

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की जुबान काटने वाले को 11 लाख रुपये देने का ऐलान करने वाले बीजेपी नेता गजेंद्र झा को पार्टी ने बाहर कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Dec 2021 9:38:26

बिहार: मांझी की जीभ काटने पर 11 लाख... ऐलान करने वाले BJP नेता गजेंद्र झा को पार्टी ने किया बाहर

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की जुबान काटने वाले को 11 लाख रुपये देने का ऐलान करने वाले बीजेपी नेता गजेंद्र झा को पार्टी ने बाहर कर दिया है। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी के लिए भी अमर्यादित भाषा बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

जीतन राम मांझी के ब्राह्मणों को लेकर आए बयान के बाद भाजपा नेता गजेन्द्र झा ने ऐलान किया था कि मांझी की जुबान काटने वाले को वे 11 लाख रुपये देंगे। भाजपा ने गजेन्द्र झा से 15 दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा था। इस मामले में मधुबनी के जिलाध्यक्ष शंकर झा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के संदर्भ में गजेंद्र झा का दिया गया बयान अमर्यादित है। यह बयान अनअपेक्षित होने के कारण पार्टी के अनुशासन के सर्वथा विपरीत है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशैली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शंकर झा ने कहा कि पहले उन्हें निलंबित किया गया था। इसके बाद निष्काषित कर दिया गया है। जिले से इसकी सूचना प्रदेश को भी दे दी गई है, क्योंकि वे बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी हैं तो प्रदेश स्तर से भी ये सूचना सब तक जल्द ही पहुंच जाएगी।

उधर एक जाति (ब्राह्मण) विशेष पर अभद्र टिप्पणी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने फिर माफी मांगी है। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया है कि एक जाति के खिलाफ बोले गये मेरे शब्द स्लिप ऑफ टंग हो सकता है, जिसके लिए मैं खेद प्रकट करता हूं। वैसे मैं ब्राह्मणवाद के खिलाफ हूं, इस व्यवस्था का विरोध जारी रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड

आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी

संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त

मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती

‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR

दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया