न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: भोजपुर में दिनदहाड़े भीषण डकैती, 20 मिनट में लूट लिए तनिष्क शोरूम से 25 करोड़ के जेवर

आरा के तनिष्क शो रूम में 25 करोड़ की भीषण लूट, हथियारबंद अपराधी गार्ड और स्टाफ को बंधक बनाकर गहने लूट ले गए। पुलिस ने छपरा की ओर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 10 Mar 2025 4:08:44

बिहार: भोजपुर में दिनदहाड़े भीषण डकैती, 20 मिनट में लूट लिए तनिष्क शोरूम से 25 करोड़ के जेवर

बिहार में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इस बार भोजपुर जिले के आरा बाजार स्थित गोपाली चौक पर मौजूद तनिष्क शो रूम को निशाना बनाया गया। डकैतों ने दिनदहाड़े भीषण डकैती करते हुए करोड़ों के गहने लूट लिए। हैरान करने वाली बात यह रही कि अपराधियों ने अपना चेहरा तक नहीं ढका और वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से बाइक से फरार हो गए।

20 मिनट में 25 करोड़ की लूट

पुलिस के अनुसार, 6 से 7 की संख्या में आए अपराधियों ने महज 20 मिनट में 25 करोड़ से अधिक के जेवरात लूट लिए। जैसे ही घटना की सूचना मिली, पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई और अपराधियों के भागने की संभावित दिशा में सर्च अभियान शुरू किया गया।

पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने दियारा क्षेत्र में सर्च अभियान तेज कर दिया है। दो विशेष टीमें गठित कर अपराधियों की तलाश की जा रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, वहीं पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने के लिए जुटी हुई है।

तनिष्क शो रूम में 25 करोड़ की लूट, छपरा की ओर भागे अपराधी

बिहार के भोजपुर जिले के आरा स्थित तनिष्क शो रूम में हुई भीषण डकैती में अपराधियों ने 25 करोड़ से अधिक के हीरे और सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि लुटेरे छपरा की ओर भागे हैं।

गार्ड को कब्जे में लेकर दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, सुबह जैसे ही तनिष्क शो रूम खुला, दो अपराधी ग्राहक बनकर अंदर दाखिल हुए। गार्ड को कब्जे में लेने के बाद, तीन और अपराधी अंदर पहुंचे और सेल्समैन को गन पॉइंट पर लेकर सभी गहनों को बैग में भर लिया। जब एक सेल्समैन ने कीमती गहनों के बारे में बताने में आनाकानी की, तो अपराधियों ने उसे हथियार के बट से मारकर घायल कर दिया।

10:15 बजे स्टोर में घुसे अपराधी, 20 मिनट में 25 करोड़ की लूट

स्टोर मैनेजर कुमार मृत्युंजय ने बताया कि तनिष्क स्टोर में लगभग 50 करोड़ के हीरे और सोने के गहने थे। आठ हथियारबंद अपराधियों ने 25 करोड़ से अधिक के जेवर लूट लिए। वारदात के दौरान 25 से ज्यादा स्टाफ मौजूद थे, जिन्हें अपराधियों ने बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया।

पुलिस को सूचना देने के बाद भी नहीं मिला जवाब

स्टाफ ने लूट के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी, लेकिन 112 हेल्पलाइन और स्थानीय थाना पुलिस से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। फिलहाल, पुलिस पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छपरा की ओर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत