न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: शादी में हुआ कोरोना व‍िस्‍फोट, पर‍िवार के 22 लोग हुए संक्रमित, एक की मौत

ब‍िहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड इलाके का एक गांव है दिग्घी। इस गांव में जांच के बाद रविवार को आई रिपोर्ट में एक साथ 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 May 2021 9:07:22

बिहार: शादी में हुआ कोरोना व‍िस्‍फोट, पर‍िवार के 22 लोग हुए संक्रमित, एक की मौत

ब‍िहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड इलाके का एक गांव है दिग्घी। इस गांव में जांच के बाद रविवार को आई रिपोर्ट में एक साथ 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि एक संक्रमित शख्स की मौत इलाज के दौरान पटना में हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दिग्घी गांव में जो 22 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं वो सभी एक ही परिवार से आते हैं। जिस शख्स की मौत हुई है उसका नाम शख्स विद्याभूषण उर्फ ललन मंडल बताया जा रहा है। ललन मंडल के बेटे छोटू की शादी बीते 26 अप्रेल को हुई थी। शादी में उस परिवार के अलावा आसपास के लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए थे। शादी के कुछ ही दिनों के बाद घर के मुखिया की तबीयत बिगड़ने लगी फिर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मुखिया की मौत की बात शादी में शामिल हुए लोगों की कोरोना जांच करवाई गई, जहां एक साथ 22 पॉजिटिव मरीज मिले है। गांव में और भी लोगों जांच के लिए निर्देश दे दिया गया है। शादी के बाद कोरोना फैलने के बारे में प्रभारी ने बताया कि इस तरह के आयोजन में संक्रमण तेजी से फैलता है क्योंकि भीड़ और लापरवाही अधिक हो जाती है।

बताया जा रहा है कि शादी में परिवार के एक दामाद बोकारो से आए थे। दामाद को सर्दी, खांसी और तेज बुखार था। कहा जा रहा है कि उनकी वजह से ही संक्रमण गांव में फैला। अब मुखिया विद्याभूषण उर्फ ललन मंडल की मौत के बाद दिग्घी गांव की सड़कें सुनसान है, कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोग घरों में ही कैद है। जरूरी सामान के लिए भी दुकानें नहीं खुल रही है। गांववालों का कहना है कि संक्रमण को देखते हुए शादी टाल देनी चाहिए थी। गांव के लोग अब जांच और सैनिटाइजेशन की मांग कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड

आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी

संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त

मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती

‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR

दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया