न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सांपों की तस्करी और रेव पार्टी आयोजन के आरोप में बिग बॉस ओटीटी-2 विनर एल्विश यादव गिरफ्तार

'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव बुरे फंस गए हैं। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन पर जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने का आरोप लगा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 12:16:58

सांपों की तस्करी और रेव पार्टी आयोजन के आरोप में बिग बॉस ओटीटी-2 विनर एल्विश यादव गिरफ्तार

'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव बुरे फंस गए हैं। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन पर जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने का आरोप लगा है। यूट्यूबर के खिलाफ नोएडा सेक्टर 49 में मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 49 में PFA की टीम ने पार्टी में रेड डालकर कोबरा सांप और सांपों का ज़हर बरामद किया है। इस पार्टी में शामिल 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

एल्विश यादव पर क्या हैं आरोप

पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR में मुख्य अभियुक्त बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव बताए जा रहे हैं। एल्विश यादव पर आरोप है कि वे नोएडा और NCR में सांपों की बाइट वाली हाई प्रोफ़ाइल पार्टियाँ ऑर्गनाइज़ कराते थे। इस कारण नोएडा के सेक्टर 49 थाने में एलविश समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उन पर सापों की तस्करी का आरोप है। वह इनके जहर का इस्तेमाल करते हैं। आरोपियों के कब्जे से 20 मिलीलीटर जहर और नौ जिंदा सांप बरामद किए गए हैं। इन सांपों में पांच कोबरा, दो दुमुही, एक अजगर और एक रेट स्नेक शामिल है। बताया जा रहा है कि इन सांपों के जहर का इस्तेमाल पार्टी में किया जाता था।

एल्विश यादव के अलावा अन्य आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं और आईपीसी की धारा-120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर अभी एल्विश की तरफ से कुछ प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पीपल फॉर एनिमल ने दर्ज कराई शिकायत

सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल में एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने एफआईआर कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि यूट्यूबर एल्विश यादव अन्य यूट्यूबर सदस्यों के साथ मिलकर स्नेक वेनम और जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों को अंजाम देते हैं। जिसमें विदेशी युवतियों को बुलाकर स्नेक वैनम और नशीले पदार्थों का सेवन कराते हैं। जिसके बाद हमारे मुखबिर ने एल्विश यादव से संपर्क किया। एल्विश ने एक एजेंट का नंबर दिया, जिसका नाम उन्होंने राहुल बताया। मुखबिर ने राहुल से संपर्क करके पार्टी आयोजित करने के लिए बुलाया। जिसके सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की मदद से आरोपियों को पकड़ा गया।

आरोपियों की पहचान दिल्ली के राहुल (32), टीटूनाथ (45), जयकरन (50), नारायण (50) और रविनाथ (45) के रूप में हुई। इन्होंने पूछताछ में बताया कि वे इन सांपों व स्नैक वेनम का इस्तेमाल रेव पार्टी के लिए करते हैं।

कौन हैं एल्विश यादव?

एल्विश की बात करें तो वे बेहद फेमस यूट्यूबर हैं। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी और शो को जीतकर इतिहास रच दिया था। इसके बाद एल्विश उर्वशी रौतेला के साथ एक एल्बम में नजर आए। को-कंटेस्टेंट मनीषा रानी के साथ भी उनका गाना रिलीज हुआ है। फिलहाल एल्विश बिग बॉस ओटीटी 2 फर्स्ट रनर अप अभिषेक मल्हान के साथ रियलिटी शो टेम्पटेशन आइसलैंड में पार्टिसिपेशन को लेकर चर्चा में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स