न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NIA का बड़ा कदम, 7 राज्य, 53 स्थानों पर छापेमारी, हथियार, गोला-बारूद बरामद

देश में आतंकवादी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर गठजोड़ को ध्वस्त करने के लिए नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बुधवार (27 सितंबर) को देश के 7 राज्यों में छापेमारी की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Sep 2023 6:37:56

NIA का बड़ा कदम, 7 राज्य, 53 स्थानों पर छापेमारी, हथियार, गोला-बारूद बरामद

नई दिल्ली। देश में आतंकवादी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर गठजोड़ को ध्वस्त करने के लिए नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बुधवार (27 सितंबर) को देश के 7 राज्यों में छापेमारी की। एनआईए की ओर से की गई इस छापेमारी में कई लोग हिरासत में लिए हैं। सुबह शुरू हुई इस छापेमारी में NIA ने 53 जगहों पर छापे मारे, जिसमें हथियार, गोला-बारूद भी बरामद किया।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गैंगस्टर और खलिस्तानी-आतंकियों के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए देश के कई राज्यों में छापेमारी की। गैंगस्टरों की तलाश में एनआईए ने दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड के करीब 50 इलाकों में छापेमारी की है। एनआईए ने यह कदम आतंकवादियों और ड्रग्स डीलर्ज के बीच साठगांठ को खत्म करने के मकसद से उठाई है। दरअसल, भारत में बैठे आतंकी मददगार विदेशों में रहे रहे आतंकियों और गैंगस्टरों को हवाला चैनल के माध्यम से हथियार और ड्रग्स की सप्लाई करते हैं।

कनाडा में मौजूद खालिस्तान समर्थक आतंकी अर्श डल्ला, लॉरेंस बिश्नोई और सुक्खा दुनेके जैसे बड़े गैंग्स्टर्स के ठिकानों पर छापेमारी की गई। NIA ने घोषित आतंकवादी अर्श डल्ला और कई कुख्यात गैंगस्टरों से जुड़े आतंकवादियों-गैंगस्टरों-ड्रग तस्करों के गठजोड़ पर बड़े पैमाने पर कई राज्यों में कार्रवाई के दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत अन्य राज्यों के 53 इलाकों में छापेमारी

एनआईए ने पंजाब के 30 इलाकों में छापेमारी की है, तो वहीं राजस्थान में 13, हरियाणा में 4, उत्तराखंड में 2, दिल्ली-NCR और यूपी में 1-1 जगह छापेमारी चल रही है। एनआईए ने खालिस्तान-आईएसआई और गैंगस्टर नेक्सस के खिलाफ कई सारे सबुत इकट्ठा किए हैं। कई गैंगस्टरों से पूछताछ के दौरान भी यह सामने आया है कि वह नेक्सस का इस्तेमाल टेटर फंडिंग, हथियार सप्लाई और विदेशों से देशी विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए करते हैं।

बड़ी मात्रा में बरामद किया गोला-बारूद

छह राज्यों पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में मारे गए छापों के दौरान पिस्तौल, गोला-बारूद, बड़ी संख्या में डिजिटल सबूत और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई. अर्श डल्ला के अलावा, इन छापों में NIA की जांच के दायरे में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, सुक्खा दुनेके, हैरी मौर, नरेंद्र उर्फ लाली, काला जठेरी, दीपक टीनू वगैरह शामिल थे।

राजस्थान और उत्तराखंड में छापेमारी जारी

एनआईए की टीम फिलहाल राजस्थान के गंगासागर जुले के सूरतगढ़ और रजियासर में छापेमारी कर रही है। सूरतगढ़ में एक छात्र नेता के आवास पर छापा मारा गया है। इससे पहले 21 सितंबर को एजेंसी ने भगौड़े गोल्डी बरार से जुड़े पंजाब और हरियाणा के 100 से भी ज्यादा इलाकों में छापेमारी की। गोल्डी बरार एनआईए की लिस्ट में एक नामित गैंगस्टरों में से एक है। वहीं बुधवार को एनआईए ने पंजाब के मोगा जिले के तख्तूपुरा गांव में एक शराब ठेकेदार के घर पर छापेमारी की। इसके अलावा एजेंसी ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के बाजपुर थाना क्षेत्र में एक गन हाउस पर भी छापा मारा, जहां वह हथियारों की जांच कर रही है।

सातवीं बार दिया छापेमारी को अंजाम

NIA ने अगस्त 2022 में 5 FIR दर्ज की थीं। इन एफआईआर में ये सातवीं बार है, जब NIA ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है, उसके अलावा 2 एफआईआर इसी साल जुलाई में दर्ज की गई थीं, जिनमें छापेमारी की गई। ये मामले टारगेट किलिंग, खालिस्तान समर्थकों की आतंकी फंडिंग, गैंगस्टरों की ओर से जबरन वसूली वगैरह से जुड़े हैं। इन मामलो में नामजद कई गैंगस्टर और आतंकी विभिन्न जेलों में बंद हैं या पाकिस्तान, कनाडा, मलेशिया, पुर्तगाल और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

पाकिस्तान के अलावा इन देशों से चला रहे नेटवर्क

आतंकी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर गठजोड़ को खत्म करने के उद्देश्य से आज की छापेमारी का फोकस अलग-अलग खालिस्तान संगठनों और उनके गुर्गों से जुड़े हथियार सप्लायरों, फाइनेंसरों और लॉजिस्टिक मुहैया करवाने वालों पर था। ये गिरोह पाकिस्तान, यूएई, कनाडा, पुर्तगाल के अलावा अन्य देशों में स्थित ड्रग तस्करों और आतंकवादियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

एनआईए की जांच से पता चला है कि देश में अलग-अलग राज्यों की जेलों में बैठकर एक संगठित तौर पर भारत के खिलाफ साजिशों को अंजाम दे रहे थे। जैसे पिछले साल पंजाब में महाराष्ट्र के बिल्डर संजय बियानी, खनन कारोबारी मेहल सिंह और अंतरराष्ट्रीय कब्बडी खिलाड़ी संदीप नांगल के कत्ल की साजिश को मिलकर अंजाम दिया था, ताकि पंजाब में माहौल बिगाड़ा जा सके।

निज्जर की हत्या के बाद उठाया ये कदम

एनआईए ने यह कार्रवाई ऐसे समय की है, जब कनाडा में खलिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि उनकी हत्या के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने उन्हें कनाडाई नागरिक बताते हुए भारत पर हत्या का आरोप लगाया था। इस दौरान उन्होंने कनाडा से भारतीय राजनयिक को भी बाहर कर दिया। इसके जवाब में भारत ने में दिल्ली से कनाडा के राजनयिक को निष्कासित कर दिया और कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवा भी रोक दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन