न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs RCB : आगाज के साथ ही बन सकते हैं कई कीर्तिमान, जानें किसके खाते में आएगा कौनसा रिकॉर्ड

इस मैच में कई रिकॉर्ड बन सकते हैं जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किसके खाते में कौनसा रिकॉर्ड जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Apr 2021 6:28:59

MI vs RCB : आगाज के साथ ही बन सकते हैं कई कीर्तिमान, जानें किसके खाते में आएगा कौनसा रिकॉर्ड

आज क्रिकेटप्रेमियों का इंतजार समाप्त होने जा रहा हैं क्योंकि क्रिकेट के त्यौहार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन का आज आगाज होने जा रहा हैं जिसका पहला मैच चेन्नई में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाना हैं। यह मैच अपनेआप में रोमांच पैदा कर रहा है। लेकिन इसी के साथ ही इस आगाज में कई कीर्तिमान भी स्थापित होने वाले हैं। जी हां, इस मैच में कई रिकॉर्ड बन सकते हैं जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किसके खाते में कौनसा रिकॉर्ड जा सकता हैं।

चहल का 100वां मुकाबला

आरसीबी के सफल और स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल शुक्रवार को जब मुंबई के खिलाफ मैदान में उतरेंगे तब यह उनका 100वां आईपीएल मैच होगा। वह अभी तक 99 मैचों में 121 विकेट चटका चुके हैं और सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में टॉप-10 में शामिल हैं।

पोलार्ड 200 छक्कों से दो कदम दूर

मुंबई इंडियंस के आक्रामक ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने पोलार्ड (3023 रन) कप्तान रोहित शर्मा (5230 रन) के बाद टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। पोलार्ड ने 60 विकेट भी चटकाए हैं। पोलार्ड के नाम पर मुंबई इंडियंस की ओर से 198 छक्के दर्ज हैं जो रोहित के 213 छक्कों के बाद दूसरे सर्वाधिक छक्के हैं। पोलार्ड दो छक्के लगाते ही आईपीएल इतिहास में 200 छक्के लगाने वाले छठे और मुंबई के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

विराट के 6000 रन

बैंगलोर के कप्तान और आईपीएल के सफल बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली को लीग में अपने 6000 रन पूरा करने के लिए 122 रनों की दरकार है। वह इस आंकड़े को हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन जाएंगे। फिलहाल उनके नाम पर 192 मैचों में 5878 रन है और वह सर्वाधिक रनों की सूची में शीर्ष पर हैं। वह अभी तक आईपीएल में पांच शतक और 39 अर्धशतक जड़ चुके हैं।

डीविलियर्स के 5000 रन

मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर आरसीबी के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स आईपीएल में 5000 रन पूरा करने से 151 रन दूर हैं। उन्होंने अभी तक 169 मुकाबलों में 4849 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 38 अर्धशतक भी जड़े हैं। दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार डीविलियर्स के लिए इस लक्ष्य को पहले मैच में हासिल करना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन नामुमकिन नहीं है।

रोहित शर्मा के छक्के

मुंबई इंडियंस के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा चार छक्के लगाते ही चेन्नई के कप्तान धोनी से आगे निकल जाएंगे। धोनी के नाम पर अभी 200 मैचों में 216 छक्के हैं और वह सर्वाधिक छक्कों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म