न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

INDIA-PAK तनाव के बीच सिद्धिविनायक मंदिर का बड़ा फैसला, नारियल और माला पर लगी अस्थायी रोक

भारत-पाक तनाव के चलते मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में सुरक्षा कारणों से नारियल, माला और प्रसाद लाने पर अस्थायी रोक लगाई गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 10:14:58

INDIA-PAK तनाव के बीच सिद्धिविनायक मंदिर का बड़ा फैसला, नारियल और माला पर लगी अस्थायी रोक

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और संभावित आतंकी हमलों को देखते हुए, मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर ने एक एहतियाती कदम उठाते हुए मंदिर परिसर में बाहर से नारियल, फूलों की माला और प्रसाद लाने पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। मंदिर प्रशासन ने कहा है कि यह निर्णय रविवार को औपचारिक रूप से घोषित किया जाएगा और उसी दिन से लागू भी कर दिया जाएगा। यह फैसला मुंबई पुलिस की ओर से जारी सुरक्षा एडवाइजरी के आधार पर लिया गया है।

ट्रस्ट का मानना है कि नारियल या प्रसाद में विस्फोटक छुपाया जा सकता है, जिससे मंदिर और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। मंदिर ट्रस्टी भास्कर शेट्टी के अनुसार, पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से नारियल और अन्य प्रसाद पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा स्वर्णकार ने बताया कि प्रतिदिन हजारों लोग मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं, और यह स्थान आतंकियों की हिट लिस्ट में शामिल हो सकता है। इसी कारण हाल ही में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ ट्रस्ट की बैठक हुई थी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि नारियल की आड़ में विस्फोटक सामग्री मंदिर में प्रवेश कर सकती है, जिसे स्कैनर पकड़ नहीं पाते। इसी प्रकार प्रसाद में ज़हर होने की संभावना भी जताई गई है। इसलिए फिलहाल मंदिर में फूलों की माला और नारियल चढ़ाने की अनुमति कुछ समय के लिए स्थगित की जा रही है।

स्वर्णकार ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालात को देखते हुए यह कदम केवल अस्थायी रूप से उठाया गया है। मंदिर प्रशासन ने फूल विक्रेताओं से बात की है, जिन्होंने 11 मई तक यह फैसला लागू करने की अनुमति मांगी है ताकि वे अपना मौजूदा स्टॉक निपटा सकें।

शिवसेना के पूर्व विधायक सदा स्वर्णकार ने यह भी कहा कि ट्रस्ट यह कोशिश कर रहा है कि भक्तों को मंदिर परिसर में ही फूल और दूर्वा घास उपलब्ध कराई जा सके, जिससे वे भगवान को अर्पित कर सकें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, ट्रस्ट ने सशस्त्र बलों से सेवानिवृत्त 20 जवानों की भर्ती का फैसला किया है, जो हथियारों से लैस होंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना ट्रस्ट और पुलिस दोनों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती