न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bhopal News: पति ने काट दिए थे पत्नी के हाथ-पैर, 6 घंटे की सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने जोड़ा हाथ

शराबी पति की हैवानियत का शिकार हुई महिला की जिंदगी अब खतरे से बाहर है। मध्यप्रदेश में भोपाल के निशातपुरा में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी के हाथ-पैर कुल्हाड़ी से काट दिए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Mar 2021 10:14:58

Bhopal News: पति ने काट दिए थे पत्नी के हाथ-पैर, 6 घंटे की सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने जोड़ा हाथ

शराबी पति की हैवानियत का शिकार हुई महिला की जिंदगी अब खतरे से बाहर है। मध्यप्रदेश में भोपाल के निशातपुरा में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी के हाथ-पैर कुल्हाड़ी से काट दिए थे। जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में पुलिस ने हमीदिया में भर्ती कराया था, जहां चार विभागों के डॉक्टरों की टीम ने 6 घंटे तक चली सर्जरी के बाद पीड़िता की कटी हुई हथेली को फिर से जोड़ दी। हालांकि, उसके पैर का कटा हुआ पंजा नहीं जुड़ सका। इसलिए, डॉक्टरों ने पैर में प्लास्टिक सर्जरी कर दी। हाथ बच पाएगा या नहीं, यह दो से तीन दिन में पता चलेगा।

क्या था मामला?

भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अनिल त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे निशातपुरा स्थित पारस काॅलाेनी की है। यहां हाेशंगाबाद निवासी 32 वर्षीय प्रीतम सिंह सिसाेदिया पत्नी संगीता और सात साल के बेटे के साथ रहता है। प्रीतम मेहनत-मजदूरी करता है, जबकि संगीता इंदौर की एक फैक्टरी में सुपरवाइजर है। वह 15-15 दिन में इंदौर से भोपाल आती-जाती रहती है। बेटा पिता के पास ही रहता है। प्रीतम उसे प्रति सप्ताह भोपाल आने का दबाव डालता था और वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह भी करता था।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी संगीता भोपाल आई हुई थी, तभी नशे में घर पहुंचे प्रीतम ने महिला के हाथ-पैर के पंजे काट कर अलग कर दिए थे। महिला की चीख पुकार सुन पड़ोसियों ने घटना की सुचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी पति को गिरफतार कर लिया और समय खराब न करते हुए तुरंत पीड़िता को उसके कटे हुए पंजों के साथ तुरंत अस्पताल ले गए। जहां, डॉक्टरों ने उसे जोड़ने के लिए देर रात 2:45 बजे ऑपरेशन शुरू किया था, जो सुबह 9 बजे तक चला। पुलिस ने उनके बेटे को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है।

पीड़िता लेना चाहती थी तलाक

पीड़िता ने बताया, 'वर्ष 2014 मे उसकी शादी करा दी गई, उस वक्त उसकी उम्र मात्र 14 वर्ष की थी। शादी के एक साल बाद बेटा हो गया। पति अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था। मैं कई बार थाने गई लेकिन वो हर बार थाने के बाहर से पकड़ कर ले आता। नवंबर, 2020 में उसने बुरी तरह से पीटा, जिसके बाद मैंने तय किया कि इसके साथ नहीं रहना है। मैं तलाक लेना चाहती थी, लेकिन वो नहीं माना। इस बीच मैं एक लड़के से मिली। मैं उससे शादी करना चाहती हूं। मंगलवार को दिन में मैंने प्रीतम को बताया कि मैं तलाक की अर्जी देने कोर्ट जा रही हूं। बेटे को गुरुकुल में डालकर तुमसे से मुक्ति पा लूंगी। इसके बाद उसने बेटे से फोन लगवाया। इमोशनली ब्लैकमेल कर मुझे रात में घर बुला लिया। मेरे पहुंचने के पहले उसने खाना बना लिया था। जब घर पहुंची, तो उसी ने खाना परोसा। मैंने जैसे ही खाना खाया तो चक्कर आने लगे। इसके बाद उसने मेरे हाथ-पैर काट दिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?