Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत न्याय यात्रा अब हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा, 15 राज्यों से होकर गुजरेगी

राहुल गांधी ने अपनी यात्रा का नाम बदल दिया है। भारत न्याय यात्रा से बदलकर इस यात्रा नाम अब 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कर दिया गया है। कांग्रेस की यह यात्रा अब 14 राज्यों की जगह 15 राज्यों से होकर गुजरेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 04 Jan 2024 8:01:01

भारत न्याय यात्रा अब हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा, 15 राज्यों से होकर गुजरेगी

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने अपनी यात्रा का नाम बदल दिया है। भारत न्याय यात्रा से बदलकर इस यात्रा नाम अब 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कर दिया गया है। कांग्रेस की यह यात्रा अब 14 राज्यों की जगह 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इम्फाल से 12.30 बजे यह यात्रा शुरू होगी। आज हुए निर्णय के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6200 किमी की बजाय अब 6700 किमी की दूरी तय करेगी। कांग्रेस ने गुरुवार को कहा पार्टी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में दक्षिण से उत्तर को हुई भारत जोड़ो यात्रा के बाद पूरब से पश्चिम की तरफ होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा मील का पत्थर साबित होगी और इससे देश का राजनीतिक परिदृश्य बदलेगा।

जयराम रमेश ने दी जानकारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने एक बैठक की, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता मौजूद रहे। बैठक में वर्ष 2024 के चुनावों की तैयारी और राहुल गांधी की मणिपुर से मुंबई के बीच निकाली जा रही यात्रा पर चर्चा हुई। राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक इससे पहले 4000 किमी. लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली गई थी।

भारत जोड़ो यात्रा ने पूरे देश का माहौल बदल दिया था

उन्होंने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा' ने पूरे देश का माहौल बदल दिया था और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी थी। ये यात्रा पार्टी और देश के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई। आज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 जनवरी से होने वाली राहुल गांधी की इस यात्रा का नाम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' होगा। भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में जो संदेश दिया, हम उसे इस यात्रा की मदद से आगे बढ़ाएंगे।"

रमेश ने कहा, "राहुल जी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे। राहुल जी इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।"
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट बताते हुए उन्होंने कहा, "यात्रा मणिपुर से मुंबई 14 जनवरी-20 मार्च तक होगी। 107 किमी एक दिन में तय करेगी। नागालैंड में 257 किमी 2 दिन, असम में 833 किमी 8 दिन, अरुणाचल प्रदेश 55 किमी एक दिन, मेघालय 5 किमी एक दिन, पश्चिम बंगाल 523 किमी दिन, बिहार 425 किमी दिन, झारखंड 804 किमी दिन, ओडिशा 341 किमी दिन, छत्तीसगढ़ 536 किमी उत्तर प्रदेश 1,074 किमी 11 दिन, मध्य प्रदेश 698 किमी ,सात दिन, राजस्थान 128 किमी, एक दिन, गुजरात 445 किमी, पांच दिन और महाराष्ट्र 480 किमी,चार दिन रहने के बाद 20 मार्च को खत्म हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका