न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेंगलुरु के सीईओ ने गोवा में 4 साल के बेटे की हत्या की, बैग में रखकर कर्नाटक ले गए शव

एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप की सीईओ सूचना सेठ को सोमवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में अपने 4 साल बेटे के शव को एक बैग में ले जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Jan 2024 1:44:07

बेंगलुरु के सीईओ ने गोवा में 4 साल के बेटे की हत्या की, बैग में रखकर कर्नाटक ले गए शव

एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप की सीईओ सूचना सेठ को सोमवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में अपने 4 साल बेटे के शव को एक बैग में ले जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया। महिला बेटे की लाश को बैग में लेकर गोवा से कर्नाटक जा रही थी, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पास से बच्चे की लाश बरामद कर ली गई है। गोवा पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि उसका पूर्व पति बच्चे से मिले।

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला सूचना सेठ की शादी 2010 में हुई थी। 2019 में उसका बेटा पैदा हुआ था और 2020 में उसका अपने पति से विवाद शुरू हो गया। मामला कोर्ट में चला गया, जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। कोर्ट ने आदेश दिया था कि बच्चे के पिता अपने बच्चे से रविवार को मिल सकते हैं।

कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी महिला प्रेशर में आ गई, क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि उसका पति बेटे से मिले। इसलिए प्लान के तहत आरोपी महिला शनिवार को बेटे को साथ लेकर गोवा गई और होटल में हत्याकांड को अंजाम दे दिया। महिला का सोचना था कि उसका पति बेटे से ना मिल सके, इसलिए उसने बेटे को ही खत्म कर दिया।

पुलिस को कैसे चला वारदात का पता?

दरअसल, गोवा के जिस होटल में महिला रुकी थी, वहां वह अपने चार साल के बच्चे को भी साथ लेकर आई थी। जब महिला होटल छोड़कर निकलने लगी तो बच्चा उसके साथ नहीं था। महिला को अकेले जाते देखने के बाद होटल स्टाफ ने उससे बच्चे के बारे में पूछा। इस पर महिला ने कहा कि वह बच्चे को पहले ही घर भेज चुकी है। महिला के होटल से निकलने के बाद जब होटल स्टाफ ने उसका कमरा चेक किया तो वहां उन्हें खून के धब्बे मिले। इस बात की जानकारी होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को दी।

महिला को पुलिस स्टेशन ले गया टैक्सी चालक

होटल से इस संगीन वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई और पुलिस ने उस टैक्सी चालक को फोन किया, जो महिला को होटल से लेकर गया था। टैक्सी चालक लोकल था इसलिए पुलिस को उसका नंबर ढूंढने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। टैक्सी वाले ने पुलिस को बताया कि महिला टैक्सी में अकेली है। इसके बाद पुलिस ने टैक्सी चालक से कहा कि वह जहां पर भी है फौरन नजदीकी पुलिस स्टेशन ले जाकर महिला को उनके हवाले कर दे। पुलिस के कहे मुताबिक टैक्सी चालक ने महिला को नजदीकी पुलिस स्टेशन ले जाकर गिरफ्तार करा दिया। यह पुलिस स्टेशन कर्नाटक के चित्रदुर्ग इलाके में था। बाद में गोवा पुलिस ने चित्रदुर्ग पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

गोवा के इस इलाके में हुई वारदात

महिला ने वारदात को गोवा के कैंडोलिम में अंजाम दिया है। गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने बेटे की हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गोवा क्राइम एसपी इस मामले की बाकी जानकारी जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस कर शेयर करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती