न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेंगलुरु में 3 हजार कोरोना मरीज लापता, मोबाइल फोन भी बंद; सरकार ने हाथ जोड़कर की ये अपील

लॉकडाउन के ऐलान के साथ ही कर्नाटक सरकार के सामने एक नया संकट आ गया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि राजधानी बेंगलुरु में 3 हजार संक्रमित लोग लापता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Apr 2021 10:32:39

बेंगलुरु में 3 हजार कोरोना मरीज लापता, मोबाइल फोन भी बंद; सरकार ने  हाथ जोड़कर की ये अपील

लॉकडाउन के ऐलान के साथ ही कर्नाटक सरकार के सामने एक नया संकट आ गया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि राजधानी बेंगलुरु में 3 हजार संक्रमित लोग लापता हैं। इतना ही नहीं, इन गायब लोगों को कॉन्टेक्ट नंबर भी बंद आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन के लिए गायब संक्रमितों का पता लगाना मुश्किल हो गया है। यहां पुलिस से लोगों को तलाशने के लिए कहा गया है। इंडिया टुडे कि एक रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु शहर में 3 हजार कोरोना वायरस से संक्रमित लोग गायब हैं। इन्हें पकड़ने के लिए सरकार ने पुलिस को आदेश दिए हैं। राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक ने दावा किया है कि ये गायब लोग बीमारी फैला रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकरने कहा है कि लोगों के गायब होने का मामला बीते एक साल से चला आ रहा है। उन्होंने कहा 'हम लोगों को मुफ्त दवाएं दे रहे हैं, जो 90% मामलों को नियंत्रित कर सकती है। लेकिन उन्होंने अपने मोबाइल फोन बंद कर रखे हैं।'

अशोक ने बताया कि ज्यादातर संक्रमितों ने अपने फोन बंद रखे हैं और लोगों को अपने ठिकानों के बार में जानकारी नहीं लगने दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे चीजें और मुश्किल हो रही हैं। उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि बेंगलुरु में कम से कम 2 हजार से 3 हजार लोगों ने अपने फोन बंद कर लिए हैं और घर छोड़कर चले गए हैं। हम नहीं जानते कि वे कहां गए।'

अशोक संक्रमितों से अपना फोन शुरू करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा 'मैं उनसे हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि इस तरह के बर्ताव से कोविड के मामले बढ़ेंगे ही। यह गलत है जब आप अंतिम समय में ICU बिस्तर तलाशते हैं।'

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा 'कम से कम 20 फीसदी मरीज हमारे कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। पुलिस उन्हें अपने तरीके से खोजेगी।'

मंत्री अशोक ने जानकारी दी है कि पुलिस को इन गायब लोगों का पता लगाने के लिए कहा गया है। वहीं, पुलिस इन लोगों को तलाशने को लेकर अपनी रणनीति पर चुप्पी साधे है। फिलहाल राज्य सरकार ने 14 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। ये पाबंदियां मंगलवार से शुरू हो गई हैं।

आपको बता दे, बुधवार को राज्य में 39 हजार 047 संक्रमण के नए मामले और 229 मौतें दर्ज की गई हैं। कर्नाटक में यह एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, बेंगलुरु में कुल 22,596 संक्रमित मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती