न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bengal Assembly Election 2021: पुरुलिया में योगी की रैली, कहा - बंगाल के लोगों की पीड़ा अधिक दिन तक नहीं रहेगी, 2 मई के बाद TMC की विदाई पक्की

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक में शामिल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रैली को संबोधित किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Mar 2021 1:59:36

Bengal Assembly Election 2021: पुरुलिया में योगी की रैली, कहा - बंगाल के लोगों की पीड़ा अधिक दिन तक नहीं रहेगी, 2 मई के बाद TMC की विदाई पक्की

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक में शामिल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रैली को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता दीदी जय श्री राम के नारे से चिढ़ती हैं। 2014 से पहले लोग मंदिर में जाने से डरते थे, अब ममता दीदी भी मंदिर में जाकर चंडी पाठ कर रही है। एक बार राहुल भी मंदिर में गए थे, तो वहां उनके बैठने के तरीके पर पुजारी ने टोका। वे ऐसे बैठ रहे थे, जैसे नमाज पढ़ने के लिए बैठते हैं। ये नया भारत है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'मैं कृष्ण और राम की धरती से आया हूं, बंगाल हमेशा से ही परिवर्तन की धरती रही है। बंगाल ने देश को राष्ट्रगान भी दिया और वंदे मातरम भी दिया। बंगाल के लोगों की पीड़ा अधिक दिन तक नहीं रहेगी। तृणमूल कांग्रेस की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। 2 मई के बाद TMC सरकार की विदाई तय है।'

आदित्यनाथ ने कहा, '2 मई के बाद TMC के गुंडों को चुन-चुनकर सजा दिलाई जाएगी। बंगाल में अब अराजकता का वक्त खत्म हो रहा है। भाजपा की सरकार आते ही अराजकता को रफा-दफा कर दिया जाएगा। मेरी सभा में लोगों को आने से रोका जा रहा है। मुझे कहा गया कि यहां भीड़ नहीं होगी, लेकिन अब सभी बंधनों को तोड़कर लोग यहां पर आ गए हैं।'

आदित्यनाथ ने कहा, ' यहां की सरकार गोमाता को कटने के लिए भेज देती है। हम उत्तर प्रदेश में गाय नहीं कटने देते। यहां अवैध घुसपैठ के कारण यहां के गरीबों का राशन अवैध रूप से घुसपैठ करने वाले खा जाते हैं, लेकिन भाजपा इन सभी समस्याओं का समाधान लेकर आई है।'

बता दे, पश्चिम बंगाल की 294 विधान सभा सीटों पर आठ चरणों में 27 मार्च से मतदान होगा। यहां पर 27 मार्च के साथ ही 1 अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव परिणाम दो मई को आ जाएगा। पहले व दूसरे चरण में 30-30 सीट, तीसरे चरण में 31 सीट, चौथे चरण में 44 सीट, पांचवें चरण में 45 सीट, छठे चरण में 43 सीट, सातवें चरण में 36 सीट और आठवें चरण में 35 सीटों पर मतदान होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत