न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में भी बैन होना चाहिए हलाल सर्टिफिकेशन, बेगूसराय सांसद ने लिखा नीतीश कुमार को पत्र

गिरिराज सिंह ने हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर भारत के बाजार का इस्लामीकरण करने का आरोप लगाते हुए इसके लिए कांग्रेस और वोट बैंक की पॉलिटिक्स करने वाले अन्य राजनीतिक दलों को जिम्मेदार ठहराया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 Nov 2023 6:04:38

बिहार में भी बैन होना चाहिए हलाल सर्टिफिकेशन, बेगूसराय सांसद ने लिखा नीतीश कुमार को पत्र

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में हलाल कारोबार पर बैन लगा दिया गया था। राजनीति की गलियों में अब हलाल कारोबार पर अन्य राज्यों में बैन लगाने की माँग उठने लगी है। इसकी शुरूआत बिहार से हो गई है। बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में हलाल कारोबार को भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र में ना सिर्फ संविधान के खिलाफ़ बल्कि देशद्रोह भी बताते हुए कहा कि बिहार जैसे बड़े राज्य में भी हलाल उत्पादों के नाम पर चल रहे एक प्रकार के जिहाद के खिलाफ प्रतिबंध लगाया जाए।

गिरिराज सिंह ने हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर भारत के बाजार का इस्लामीकरण करने का आरोप लगाते हुए इसके लिए कांग्रेस और वोट बैंक की पॉलिटिक्स करने वाले अन्य राजनीतिक दलों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने इसे जजिया कर और शरिया कानून बताते हुए बिहार के सीएम से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को लिखे पत्र में कहा, "बिहार राज्य में अनेक खाद्य पदार्थों एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों जैसे खाद्य तेल, नमकीन, ड्राई फ्रूट, मिठाईयाँ, कॉस्मेटिक, दवाओं एवं मेडिकल उपकरणों का हलाल कारोबार हो रहा है, जबकि इस प्रकार की सामग्रियों के मानक से संबंधित प्रमाणन के लिए एफएसएसएआई जैसे मानक ही वैध हैं। हलाल कारोबार के अंतर्गत जिन चीज़ों का इस्लाम से कोई संबंध नहीं, उनका कारोबारी इस्लामीकरण हो रहा है, कुछ संस्थाएं हलाल सर्टिफिकेट देने की स्वयंभू हो गई हैं और सामान बनाने वाली कंपनियों को मोटी रक़म देकर हलाल सर्टिफिकेट दे रही हैं।

इस बात की आशंका निराधार नहीं है कि हलाल सर्टिफिकेशन और कारोबार के पीछे एक बड़ा षडयंत्र है। भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र में हलाल कारोबार ना सिर्फ संविधान के खिलाफ़ है अपितु देशद्रोह भी है। एक आंकड़े के अनुसार पूरे विश्व में हलाल प्रमाणन संबंधी व्यावसायिक गतिविधियों का आकार लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर तक है तथा अर्थव्यवस्था के इस स्वरूप के आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े होने की भी बात प्रकाश में आ रही है, जिसकी गहन जांच किये जाने की आवश्यकता है।"

गिरिराज सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में की गई कार्रवाई का उदाहरण देते हुए आगे कहा, " इस दिशा में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक सशक्त कदम उठाते हुए हलाल प्रमाणनयुक्त खाद्य उत्पादों के निर्माण, भण्डारण, वितरण एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाते हुए समूचे उत्तर प्रदेश में कार्रवाई कर इस तरह की षडयंत्रकारी और विभाजनकारी शक्तियों पर अंकुश लगाया है।

उन्होंने कहा, मैं बिहार राज्य के एक नागरिक तथा बेगूसराय से लोकसभा सांसद के रूप में आपसे इसी प्रकार के सख्त कदम उठाने तथा सामाजिक रूप से विभेदकारी एवं आतंकवादी गतिविधियों में इसकी संलिप्तता की गहन जांच करते हुए सख्त कार्रवाई का आग्रह करता हूं। बिहार में हमारी पार्टी के समर्थन से जब भी आपने राज्य में सरकार का नेतृत्व किया है, रूल ऑफ लॉ आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, परन्तु हाल के वर्षों में इस स्थिति में काफी गिरावट आयी है। मेरा आपसे अनुरोध है कि बिहार जैसे बड़े राज्य में भी हलाल उत्पादों के नाम पर चल रहे एक प्रकार के जिहाद के विरुद्ध प्रतिबंध लगाते हुए ऐसे विभाजनकारी एवं षडयंत्रकारी तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने का कष्ट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप