न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आचार संहिता से पहले ओडिशा में कांग्रेस ने खोला वादों का पिटारा, 2000 रुपये पेंशन, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली

ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनावों की घोषणा होने से पहले कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Mar 2024 7:31:58

आचार संहिता से पहले ओडिशा में कांग्रेस ने खोला वादों का पिटारा, 2000 रुपये पेंशन, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली

भुवनेश्वरम। देश में लोकसभा के साथ-साथ कुछ राज्यों में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। इन्हीं राज्यों में एक राज्य ओडिशा भी शामिल है। उम्मीद है कि कल चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनावों की तारीखों के साथ ही विधानसभा चुनावों की तारीख का भी ऐलान कर दिया जाएगा। ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनावों की घोषणा होने से पहले कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया।

इस चुनावी घोषणापत्र में किसानों के लिए हर महीने 2000 रुपए पेंशन और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली का ऐलान किया गया है। इसके अलावा 3000 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की बात भी कही गई है।

घोषणापत्र जारी करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने कहाकि पार्टी धान पर प्रति क्विंटल 3000 रुपए की एमएसपी के साथ बोनस भी देगी। इसी तरह किसानों का कर्ज भी माफ किए जाने की बात भी कही गई है। पार्टी ने महिला सेल्फ हेल्प ग्रुपों के भी लोन माफ करने की बात कही है।

अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने हर परिवार को 500 रुपए में घरेलू गैस सिलिंडर दिए जाने का भी वादा किया है। इसके साथ ही अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने सरकारी और निजी अस्पतालों में सरकारी कर्मचारियों के साथ अन्य नागरिकों को भी 25 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधाएं देने की बात कही है।

इन सबके अतिरिक्त वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 2000 रुपए देने का भी ऐलान किया गया है। इसके साथ-साथ पिछड़े वर्ग को शिक्षण संस्थाओं और सर्विस सेक्टर में 27 फीसदी आरक्षण का वादा किया गया है।

कांग्रेस ने कहा है कि सत्ता में आने के 100 दिनों के भीतर सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके आधार पर जरूरमंदों को 35 किलो चावल, एक किलो नमक, एक लीटर तेल, एक किलो दाल और 250 ग्राम हल्दी दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत