Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बैंकों ने बढ़ाई पर्सनल लोन व ऑटो लोन की ब्याज दरें, होम लोन में नहीं किया कोई बदलाव

नए साल के पहले ही सप्ताह में बैंकों ने आमजन को झटका दिया है। साल के शुरुआत में ही बैंकों ने पर्सनल लोन और ऑटो लोन की ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Jan 2024 4:09:26

बैंकों ने बढ़ाई पर्सनल लोन व ऑटो लोन की ब्याज दरें, होम लोन में नहीं किया कोई बदलाव

नई दिल्ली। नए साल के पहले ही सप्ताह में बैंकों ने आमजन को झटका दिया है। साल के शुरुआत में ही बैंकों ने पर्सनल लोन और ऑटो लोन की ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी है। बैंकों ने रेपो रेट में बदलाव हुए बिना ही अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेडिंग रेट में बदलाव कर दिए हैं। इसके कारण ब्याज दर बढ़ गई है।

SBI सहित किसी बैंक ने होम लोन पर ब्याज की बढ़ोतरी नहीं की। होमलोन का संबंध भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा घोषित किए जाने वाले रेपो रेट से पड़ता है। रेपो रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इसके कारण होम लोन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। दिसंबर में 5वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करते हुए इसे 6.5 फीसदी रखा गया।

इसके अलावा बैंक ऑफ महाराष्ट्र अब 8.35 फीसदी की दर से होम लोन दे रहा है जो पहले 8.5 प्रतिशत थी। इस समय यह एक मात्र बैंक है जिसने होम लोन पर ब्याज दर घटाई है।

क्या होती है मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेडिंग रेट

मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेडिंग रेट यानी MCLR बैंक की वह न्यूनतम ब्याज दर होती है जो खास लोन के लिए वसूलती जाती है। इसका निर्धारण लागत और लाभ सहित कारक के आधार पर किया जाता है।
किसने बढ़ाई कितनी दर?

—भारतीय स्टेट बैंक ऑटो लोन पर 8.65 फीसदी की दर से ब्याज वसूल रहा था। अब इसे बढ़ाकर 8.85 फीसदी कर दिया गया है।

—बैंक ऑफ बड़ौदा ऑटो लोन पर 8.7 फीसदी ब्याज ले रहा था। अब इसे बढ़ाकर 8.8 फीसदी कर दिया गया है।

—यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ऑटो लोन के लिए अब 9.15 प्रतिशत की दर से लोन दे रहा है यह पहले 8.75 प्रतिशत थी।

—IDFC फर्स्ट बैंक ने निजी लोन के लिए ब्याज दर को 10.49 प्रतिशत कर दिया है जो बीते साल नवंबर से ही लागू हो गई है।

—कर्नाटक बैंक ने भी निजी लोन के लिए ब्याज की दर को 14.21 प्रतिशत से बढ़ाकर 14.28 प्रतिशत कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका