न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बैंक और UPI ऐप्स को हर सप्ताह करना होगा अपडेट, NPCI ने UPI यूजर्स के लिए लागू किए नए नियम

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 1 अप्रैल 2025 से UPI के लिए नए नियम लागू करने जा रहे हैं, जो उसने जारी कर दिए हैं। इन नियमों के तहत अब बैंक उन मोबाइल नंबरों को नियमित रूप से हटाएंगे, जो बंद हो चुके हैं या किसी और को जारी कर दिए गए हैं। इस कदम का मकसद गलत ट्रांजेक्शन को रोकना और UPI ट्रांजैक्शन को ज्यादा सुरक्षित बनाना है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 11:25:29

बैंक और UPI ऐप्स को हर सप्ताह करना होगा अपडेट, NPCI ने UPI यूजर्स के लिए लागू किए नए नियम

आने वाली 1 अप्रैल से UPI यूजर्स को अपना UPI यूज करने से पूर्व काफी सोच-विचार करना होगा। इसका कारण यह है कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 1 अप्रैल 2025 से UPI के लिए नए नियम लागू करने जा रहे हैं, जो उसने जारी कर दिए हैं। इन नियमों के तहत अब बैंक उन मोबाइल नंबरों को नियमित रूप से हटाएंगे, जो बंद हो चुके हैं या किसी और को जारी कर दिए गए हैं। इस कदम का मकसद गलत ट्रांजेक्शन को रोकना और UPI ट्रांजैक्शन को ज्यादा सुरक्षित बनाना है।

क्यों लागू हो रहे हैं ये नए नियम?


NPCI की 16 जुलाई 2024 को हुई बैठक में यह तय किया गया कि बैंक और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स (PSP) को नियमित अंतराल पर अपने सिस्टम को अपडेट करना होगा। अब बैंक और UPI ऐप्स हर हफ्ते मोबाइल नंबरों की लिस्ट अपडेट करेंगे, ताकि गलत या असफल ट्रांजेक्शन को कम किया जा सके।

UPI यूजर्स को क्या ध्यान रखना होगा?

एनपीसीआई ने 3 मार्च, 2025 को जारी एक सर्कुलर में कहा कि पुनर्नवीनीकृत मोबाइल नंबरों की गतिविधि बैंक और पीएसपी/टीपीएपी डेटाबेस में सही ढंग से दिखाई देगी, जिससे मंथन किए गए मोबाइल नंबरों के कारण गलतियों की संभावना कम हो जाएगी। दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि UPI नंबर को सीडिंग या पोर्ट करने के लिए UPI ऐप को स्पष्ट ऑप्ट-आउट विकल्प (डिफॉल्ट रूप से चेक आउट किया गया है, और उपयोगकर्ता को ऑप्ट-इन पर क्लिक करना होगा) के साथ स्पष्ट उपयोगकर्ता सहमति प्राप्त करनी होगी। अगर यूजर नंबर अपडेट नहीं करता, तो UPI से पैसा प्राप्त करने की सुविधा बंद हो सकती है।

बैंकों और UPI ऐप्स के लिए नए नियम

31 मार्च 2025 तक सभी बैंकों और UPI सर्विस प्रोवाइडर्स को इन गाइडलाइंस का पालन करना होगा। 1 अप्रैल 2025 से उन्हें NPCI को मंथली रिपोर्ट भी देनी होगी, जिसमें ये जानकारियां शामिल होंगी।

कुल UPI आईडी, जो मोबाइल नंबरों से जुड़ी हैं।

हर महीने एक्टिव UPI यूजर्स की संख्या।

अपडेटेड मोबाइल नंबरों के जरिए किए गए ट्रांजेक्शन।

लोकली हल किए गए UPI नंबर-बेस्ड ट्रांजैक्शन।

नए नियमों का क्या असर होगा?

इस बदलाव से गलत नंबर पर पैसे भेजने की समस्या कम होगी और UPI ट्रांजैक्शन ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाएंगे। बैंक और UPI ऐप्स हर हफ्ते मोबाइल नंबर अपडेट करेंगे, जिससे गलत या असफल ट्रांजैक्शन का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा। अगर आप UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो अपने बैंक और UPI ऐप्स से अपडेटेड जानकारी लेते रहें, ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका