Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बांग्लादेश: सत्तारूढ़ व विपक्षी पार्टी के समर्थकों में हुई हिंसक झड़प, 3 मरे, विरोधी नेता गिरफ्तार

पुलिस ने बीएनपी महासचिव या वास्तविक पार्टी प्रमुख मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को गुलशन इलाके में स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया, जिससे तनाव बढ़ गया। बीएनपी ने गैर-पार्टी अंतरिम सरकार के तहत स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने और प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को यहां एक विशाल रैली आयोजित की थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 05 Nov 2023 3:55:45

बांग्लादेश: सत्तारूढ़ व विपक्षी पार्टी के समर्थकों में हुई हिंसक झड़प, 3 मरे, विरोधी नेता गिरफ्तार

ढाका। बांग्लादेश में रविवार को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के दौरान मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और सत्तारूढ़ अवामी लीग के समर्थकों के बीच झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हिंसा के बाद जनवरी में होने वाले आम चुनाव से पहले बांग्लादेश में तनाव बढ़ गया है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बीएनपी ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में रविवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया, जिसके कारण पार्टी को एक दिन पहले अपनी भव्य रैली अचानक समाप्त करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार, ढाका के मोहम्मदपुर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरकर बीएनपी के एक कार्यकर्ता की तब मौत हो गई जब वह एक बस में आग लगाने के बाद भागने की कोशिश की थी।

हालांकि BNP नेताओं ने दावा किया कि मृतक रैली के बाद घर लौट रहा था, तभी प्रतिद्वंद्वी अवामी लीग के कार्यकर्ता उसे इमारत में ले गए, जहां से उसे जमीन पर फेंक दिया गया, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी लालमोनिरहाट जिले में प्रतिद्वंद्वी दलों के प्रदर्शन के दौरान झड़प में अवामी लीग का एक कार्यकर्ता मारा गया। अग्निशमन सेवा और पुलिस ने बताया कि शहर के बाहरी डेमरा इलाके में अज्ञात उपद्रवियों ने एक बस में आग लगा दी, जिससे एक बस चालक के सहायक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। ढाका के ककरैल इलाके में शनिवार को पुलिस और विपक्षी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के दौरान घायल हुए वरिष्ठ पत्रकार रफीक भुइयां की रविवार को मौत हो गई।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, दिन भर में राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में कई यात्री बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया या उनमें आग लगा दी गई। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब एक दिन पहले घातक झड़पों में एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे। राजारबाग केंद्रीय पुलिस अस्पताल के सामने प्रवेश करने वाली कई एम्बुलेंस, मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहन और एक पुलिस बूथ को जला दिया गया था। इससे पहले दिन में, पुलिस ने बीएनपी महासचिव या वास्तविक पार्टी प्रमुख मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को गुलशन इलाके में स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया, जिससे तनाव बढ़ गया। बीएनपी ने गैर-पार्टी अंतरिम सरकार के तहत स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने और प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को यहां एक विशाल रैली आयोजित की थी।


विपक्ष की रैली के जवाब में प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी ने भी शांति रैली निकाली। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की खुफिया शाखा के एक प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने उन्हें (आलमगीर को) कानूनी कार्रवाई के लिए अपनी हिरासत में ले लिया है।'' आलमगीर की पत्नी राहत आरा ने कहा कि पुलिस उनके घर पहुंची और उनके घर व इमारत की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज वाली हार्ड डिस्क लेकर चली गई। आरा ने कहा कि बाद में पुलिस फिर लौटी और 75-वर्षीय आलमगीर को हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा, ‘‘वह (आलमगीर) बहुत बीमार हैं।'' वहीं, बीएनपी ने रविवार को होने वाली अपनी विशाल रैली को रद्द कर पुलिसिया कार्रवाई के जवाब में देशभर में विरोध-प्रदर्शन किया। इस बीच, गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल ने कहा कि विपक्ष ने उनकी रैली के दौरान हंगामा किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्होंने (विपक्षी कार्यकर्ताओं ने) कई (निगरानी) कैमरे नष्ट कर दिए, फिर भी कई सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध हैं और हमलों में शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई का इंतजार है।''

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका