न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेंगलुरु : बाइक पर गिरा मेट्रो का पिलर, मां-बेटे की मौत, महिला का पति-बेटी गंभीर रूप से घायल

बेंगलुरु के नागवारा में मंगलवार को HBR लेआउट के पास आउटर रिंग रोड पर अंडर कंस्ट्रक्शन मेट्रो पिलर गिरने से एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। महिला का पति और एक बेटी गंभीर रूप से घायल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Jan 2023 6:40:35

बेंगलुरु : बाइक पर गिरा मेट्रो का पिलर, मां-बेटे की मौत, महिला का पति-बेटी गंभीर रूप से घायल

बेंगलुरु के नागवारा में मंगलवार को HBR लेआउट के पास आउटर रिंग रोड पर अंडर कंस्ट्रक्शन मेट्रो पिलर गिरने से एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। महिला का पति और एक बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का परिवार बाइक से जा रहा था, तभी पिलर उनके ऊपर गिर गया। महिला के जुड़वां बच्चों में से बेटे की जान चली गई, जबकि बेटी गंभीर है। यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ।

bangalore metro pillar collapse

पुलिस के मुताबिक लोहिथ कुमार, उनकी पत्‍नी तेजस्विनी और उनके जुड़वां बच्‍चे बाइक से गुजर रहे थे। यहां नम्मा मेट्रो स्टेशन का काम चल रहा है। मेट्रो पिलर के लिए लोहे के सरिए से बने पिलर का स्ट्रक्चर खड़ा किया जा रहा था, जो उनकी बाइक पर गिर गया। हादसे में तेजस्विनी और उनके ढाई साल के बेटे विहान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लोहित और उनकी बेटी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार महिला और पुरुष दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था।

घटना के बाद इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि यह हादसा 40% कमीशन वाली सरकार के कामकाज का नतीजा है। इसी वजह से किसी काम में क्वालिटी नहीं बची है। वहीं, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। बेंगलुरु मेट्रो के MD ने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

पिलर की ऊंचाई 40 फीट से ज्यादा और वजन कई टन बताया जा रहा है। इस घटना के चलते कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया। FSL और अन्य विशेषज्ञों की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। इलाके के एडिशनल CP ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?