न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड होगा जारी, छोटे कपड़े, फटी जींस, स्कर्ट और स्लीवलेस कपड़ों पर लगा बैन

ओडिशा में जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। प्रबंधन के मुताबिक सभी श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। अगले साल 1 जनवरी से मंदिर में आने वाले श्रद्धालु ड्रेस कोड के साथ ही प्रवेश कर सकेंगे। इसके लिए श्रद्धालुओं को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Oct 2023 6:32:01

जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड होगा जारी, छोटे कपड़े, फटी जींस, स्कर्ट और स्लीवलेस कपड़ों पर लगा बैन

ओडिशा में जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। प्रबंधन के मुताबिक सभी श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। अगले साल 1 जनवरी से मंदिर में आने वाले श्रद्धालु ड्रेस कोड के साथ ही प्रवेश कर सकेंगे। इसके लिए श्रद्धालुओं को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया है।

जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन के इस फैसले के बाद 1 जनवरी से मंदिर में छोटे कपड़े, फटी जींस, स्कर्ट और स्लीवलेस जैसे कपड़ों को बैन कर दिया जाएगा। श्रद्धालु इस तरह के कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। हालांकि मंदिर में किस तरह के कपड़े पहनकर आने की इजाजत होगी फिलहाल इसके बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन के चीफ रंजन कुमार दास के मुताबिक मंदिर में अक्सर श्रद्धालु छोटे कपड़े पहनकर दर्शन करने आते हैं जिसे देखते हुए मंदिर की नीति सब-कमेटी की बैठक में इस बारे में फैसला किया है। जिसके बाद अब उन्हीं लोगों को मंदिर में दर्शन करने की इजाजत होगी जो नियम के मुताबिक पूरे कपड़े पहनकर आएंगे।

प्रबंधन के चीफ का कहना है कि मंदिर में भगवान रहते हैं, ये आस्था की जगह है न ही किसी मनोरंजन की जगह है। यहां आने वाले लोग इस तरह के कपड़े पहनकर आते हैं जैसे वो किसी पार्क या किसी समुद्र किनारे घूमने फिरने जा रहे हों, जो कि सरासर गलत है। ऐसे में दूसरे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।

जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन का कहना है कि मंदिर की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। जिसके लिए 1 जनवरी, 2024 से लागू ड्रेस कोड का पालन सख्ती से किया जाएगा। मंदिर दरवाजे पर तैनात सुरक्षाकर्मी और मंदिर के अंदर मौजूद सेवकों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये सभी लोग यहां आने वालों पर कड़ी निगाह रखेंगे।

गौरतलब है कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब मंदिर में ड्रेस कोड लागू करने का फैसला किया गया हो। इससे पहले मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड के 3 मंदिरों में ड्रेस कोड लागू है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत