न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: बलरामपुर में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के 5 लोगों की मौत, 8 घायल

बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर बारात से लौट रही कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत और 8 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 15 May 2025 1:08:10

UP: बलरामपुर में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के 5 लोगों की मौत, 8 घायल

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बलरामपुर-बहराइच राष्ट्रीय मार्ग पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 5 की हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग बलरामपुर जिले के भूलुहिया गांव से एक बारात से लौट रहे थे। कार में सवार होकर जब वे देहात थाना क्षेत्र के चकवा गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय आदित्यराज, 23 वर्षीय शिव कुमार, 36 वर्षीय फूल बाबू, 40 वर्षीय विजय गौतम और एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। वहीं, घायल हुए लोगों में सीताराम, विकास गौतम, विनय कुमार, किशोर कुमार, गोपाल, विकास और विनोद शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि सभी लोग भूलुहिया गांव से बारात में गए थे और लौटते समय चकवा गांव के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने जानकारी दी कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हालांकि, ट्रक को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप