न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बलरामपुर नेशनल हाईवे: पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी बस, 2 मरे, ड्राइवर-परिचालक सहित 18 घायल

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर स्थित नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां लखनऊ से बढ़नी जा रही सवारियों से खचाखच भरी रोडवेज बस लौकहवा पुल की रेलिंग तोड़ती हुई नीचे खाई में पलट गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 3:37:18

बलरामपुर नेशनल हाईवे: पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी बस, 2 मरे, ड्राइवर-परिचालक सहित 18 घायल

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर स्थित नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां लखनऊ से बढ़नी जा रही सवारियों से खचाखच भरी रोडवेज बस लौकहवा पुल की रेलिंग तोड़ती हुई नीचे खाई में पलट गई। हादसे में दो सवारियों की मौत हो गई जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा सुबह साढ़े पांच बजे का बताया जा रहा है। यह बस लखनऊ के कैसरबाग से बढ़नी जा रही थी। इसी दौरान बलरामपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर तुलसीपुर स्थित लौकहवा गांव के पास कोहरे के चलते बस पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे खाई में पलट गई।

हादसे में पचपेड़वा थानाक्षेत्र के औरहवा गांव निवासी 22 साल के दिलीप प्रजापति पुत्र संतोष कुमार समेत दो यात्रियों की मौत हो गई। दूसरे यात्री की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। यहां से बस चालक की हालत गंभीर होने के चलते उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

दरअसल, बलरामपुर डिपो की बस यूपी 47 टी 2648 गुरुवार रात करीब 11 बजे लखनऊ के कैसरबाग से बढ़नी के लिए रवाना हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बलरामपुर में यात्रियों को उतारने के बाद बस बढ़नी के लिए निकली थी। इस दौरान बस में 36 यात्री सवार थे। नेशनल हाईवे तुलसीपुर स्थित लौकहवा गांव के पास बने पुल पर पहुंचते ही बस अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बस पुल की रेलिंग तोड़ती हुई खाई में पलट गई। हादसे में चालक संतोष कुमार सैनी और परिचालक मऊ निवासी सूरज, नेपाली यात्री समेत 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल और सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। जहां से चालक संतोष को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

नेशनल हाईवे पर यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण

बताया जा रहा है कि सुबह साढ़े पांच बजे हाईवे पर घने कोहरे के कारण हादसा हुआ है। इस दौरान मची चीख पुकार पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान ग्रामीण बस में फंसे यात्रियों को निकालने की कोशिश में जुट गए। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बस चालक, परिचालक समेत 30 साल के मोहम्मद खान, भोजपुर संतरी निवासी 37 साल के कृष्ण कुमार समेत आधा दर्जन लोगों को बलरामपुर जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चालक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

इसके अलावा कुछ घायलों को तुलसीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इनमें दांग नेपाल के गुंगखोला निवासी 18 वर्षीय वीरू, कपिलवस्तु बढ़नी के कुशवा गांव निवासी 28 वर्षीय रामसागर, यही के 30 वर्षीय राधेश्याम, मड़ियांव लखनऊ की 20 वर्षीय लक्ष्मी, गौरा चौराहा के भगिया गांव की रहने वाली 40 वर्षीय चिनकना, औरहवा पचपेड़वा के 20 वर्षीय पिंटू विश्वकर्मा, यहीं के 28 वर्षीय उमर व 18 वर्षीय दुर्गेश कुमार का इलाज सीएससी में चल रहा है। उधर, हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। बस में अभी कई मृत यात्रियों के फंसे होने का अनुमान है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल