न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर चर्चाओं में आये बाजवा, पंजाब में गिर सकती है आप की सरकार, भाजपा में शामिल हो सकते हैं मान

पंजाब में भगवंत सिंह मान की सरकार को लेकर पंजाब में कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक बार फिर से यह कहकर चर्चाओं में आ गए हैं कि आप की पंजाब में सरकार जल्द ही गिर जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 12:27:19

फिर चर्चाओं में आये बाजवा, पंजाब में गिर सकती है आप की सरकार, भाजपा में शामिल हो सकते हैं मान

चंडीगढ़। पंजाब में भगवंत सिंह मान की सरकार को लेकर पंजाब में कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक बार फिर से यह कहकर चर्चाओं में आ गए हैं कि आप की पंजाब में सरकार जल्द ही गिर जाएगी। बाजवा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कभी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आम आदमी पार्टी के 35 से 40 विधायक भी भाजपा के संपर्क में हैं।

कांग्रेस नेता बाजवा ने कहा कि भगवंत मान केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के जरिए केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। वह कभी भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। बाजवा ने यह दावा दिल्ली चुनाव परिणाम आने के बाद भी किया था। ज्ञातव्य है कि पंजाब में आगामी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा का कहना है कि आप के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं। बाजवा का कहना है कि कांग्रेस भगवंत मान सरकार को नहीं गिराएगी बल्कि भाजपा ही खेल करेगी। विपक्ष के नेता, कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के 32 से ज्यादा विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने यह भी इशारा किया कि कुछ और विधायक भाजपा के संपर्क में हो सकते हैं। बाजवा के अनुसार भगवंत मान की सरकार गिरने के कगार पर है, लेकिन उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस सरकार गिराने में कोई भूमिका नहीं निभाएगी।

इंटरव्यू में किया दावा


प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि सरकार गिराने का काम भाजपा करेगी। बातचीत में बाजवा ने कहा कि सिर्फ विधायक ही नहीं, मंत्री और दूसरे बड़े नेता भी संपर्क में हैं। लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि हमने साफ कर दिया है कि कांग्रेस किसी भी हालत में इस सरकार को अस्थिर नहीं करेगी।

पंजाब में विधानसभा की स्थिति

आप ने पंजाब में 2022 के चुनावों में प्रचंड जीत हासिल की थी। पंजाब की 117 सदस्यों वाली विधानसभा में आम आदमी पार्टी को 92 सीटों पर जीत मिली थी। मोटे तौर पर आप के पास बहुमत के लिए जरूरी 59 सीटों से कहीं ज्यादा सीटें हैं। आप के मौजूदा विधायकों की संख्या 93 है। कांग्रेस विपक्ष में सबसे बड़ी पार्टी है उसके पास कुल 16 विधायक हैं। जबकि शिरोमणि अकाली दल के पास 3, भाजपा के दो और बीएसपी के पास 1 विधायक है। एक सीट पर निर्दलीय का कब्जा है। एक सीट रिक्त है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका