न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुर्का पहने हुए महिला को रेस्टोरेंट में जाने से रोका, कड़े विरोध के बाद रेस्त्रां बंद

बहरीन की राजधानी मनामा के जाने माने अडलिया रेस्टोरेंट में जाने से एक महिला को इसलिए रोक दिया क्योंकि उसने बुर्का पहना हुआ था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद बहरीन टूरिज्म एंड एग्जिबिशन अथॉरिटी ने रेस्टोरेंट को बंद कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Mar 2022 10:23:50

बुर्का पहने हुए महिला को रेस्टोरेंट में जाने से रोका, कड़े विरोध के बाद रेस्त्रां बंद

बहरीन की राजधानी मनामा के जाने माने अडलिया रेस्टोरेंट में जाने से एक महिला को इसलिए रोक दिया क्योंकि उसने बुर्का पहना हुआ था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद बहरीन टूरिज्म एंड एग्जिबिशन अथॉरिटी ने रेस्टोरेंट को बंद कर दिया है। द डेली ट्रिब्यून न्यूज ऑफ बहरीन के मुताबिक, अथॉरिटी की ओर से कहा गया है कि हाल ही में एक वीडियो सामने आया था। इसमें साफ नजर आ रहा है कि रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने बुर्का पहने हुए महिला को प्रवेश देने से इनकार कर दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। लोगों ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया की है। इसके बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। फ़िलहाल रेस्टोरेंट को बंद करवा दिया गया है।

अथॉरिटी की ओर से सभी रेस्टोरेंट्स के लिए एक सख्त आदेश भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि लोगों के साथ होने वाले भेदभाव करने वाली कोई भी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खासकर ऐसे मामलों में जिसमें किसी व्यक्ति की राष्ट्रीयता की झलक मिलती है।

अथॉरिटी की ओर से एक नंबर (17007003) भी जारी किया गया है। साथ ही अपील की गई है कि अगर देशभऱ में कहीं भी कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम देता है कि तुरंत इस नंबर कॉल करके अपनी शिकायत कंज्यूमर प्रोटेक्शन सेंटर में दे सकते हैं।

भूलवश हुई एक घटना है

इसी बीच रेस्टोरेंट के मैनेजमेंट की ओर से एक बयान जारी हुआ है। इसमें महिला को प्रवेश न देने के मामले में माफी मांगी गई है। साथ ही कहा कि यह स्टाफ की गलती की वजह से भूलवश हुई एक घटना है। हम इसकी निंदा करते हैं। साथ ही हमने अपनी जांच के दौरान ड्यूटी मैनेजर को सस्पेंड कर दिया है। हम बीते 35 साल से लोगों को बेहतरीन सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। हमारा उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत पहुंचाना नहीं है। हमने उस कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!