न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Haryana News: बबीता फौगाट की ममेरी बहन ने फंदा लगाकर दी जान, कुश्ती का फाइनल मैच हारने पर उठाया कदम

दंगल गर्ल गीता फौगाट और भाजपा नेता व पहलवान बबीता फौगाट की ममेरी बहन रितिका कुश्ती के फाइनल मुकाबले में हार बर्दाश्त नहीं कर सकीं और सोमवार रात को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Mar 2021 1:19:24

Haryana News: बबीता फौगाट की ममेरी बहन ने फंदा लगाकर दी जान, कुश्ती का फाइनल मैच हारने पर उठाया कदम

दंगल गर्ल गीता फौगाट और भाजपा नेता व पहलवान बबीता फौगाट की ममेरी बहन रितिका कुश्ती के फाइनल मुकाबले में हार बर्दाश्त नहीं कर सकीं और सोमवार रात को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रितिका ने अपने फूफा महाबीर फौगाट के गांव बलाली स्थित मकान में फंदा लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका कई वर्षों से महाबीर पहलवान के घर पर ही कुश्ती की प्रैक्टिस कर रही थी। मृतका का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव राजस्थान के झुंझुनूं जिले के जैतपुर में मंगलवार को किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रितिका ने 12 से 14 मार्च तक भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर महिला व पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस दौरान 14 मार्च को हुए फाइनल मुकाबले में रितिका हार गई थी और मैच में मिली हार के बाद से ही रितिका सदमे में थी। 15 मार्च की रात करीब 11 बजे महाबीर फौगाट के गांव बलाली स्थित मकान के कमरे में पंखे पर दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि इस मुकाबले के दौरान वहां महाबीर फोगाट भी मौजूद थे।

फूफा के एकेडमी में 5 साल से ले रही थी ट्रेनिंग

बता दें कि गीता और बबीता की तरह ही अंतरराष्ट्रीय पहलवान बनने की चाह लेकर 17 वर्षीय रितिका अपने फूफा पहलवान महाबीर फौगाट की एकेडमी में 5 साल से प्रशिक्षण ले रही थी। रितिका स्टेट चैंपियनशिप में फाइनल मुकाबला सिर्फ एक अंक से अंतर से हार गई थी। इस हार से वह इतनी बुरी तरह टूट गई कि अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। वह 53 किलोग्राम भारवर्ग में खेल रहीं थीं। इससे पहले वह करीब 4 बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकीं थीं।

बताया जा रहा है कि 15 मार्च को महिला पहलवान ने देर रात अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। शव का झोझू कलां पुलिस थाना द्वारा दादरी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी, झोझू कलां ने कहा पहलवान द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। जिसका सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया हैं। मामले में उनके पिता मैनपाल के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत