न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान का वीडियो शेयर कर बाबा रामदेव ने 'मेडिकल माफिया' को दी चुनौती, कहा - हिम्मत है तो एक्टर के खिलाफ मोर्चा खोलें

योग गुरु बाबा रामदेव की ओर से एलोपैथी चिकित्‍सा पर दिए बयान को लेकर शुरू हुआ विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बाबा रामदेव के बयान के बाद डॉक्‍टर्स के बीच भारी रोष है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 May 2021 12:28:31

आमिर खान का वीडियो शेयर कर बाबा रामदेव ने  'मेडिकल माफिया' को दी चुनौती, कहा - हिम्मत है तो एक्टर के खिलाफ मोर्चा खोलें

योग गुरु बाबा रामदेव की ओर से एलोपैथी चिकित्‍सा पर दिए बयान को लेकर शुरू हुआ विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बाबा रामदेव के बयान के बाद डॉक्‍टर्स के बीच भारी रोष है। डॉक्‍टर्स ने 1 जून को देशभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी है। रेजिटेंड डॉक्टरों के एसोसिएशनों के परिसंघ ने शनिवार को कहा कि वे एक जून को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे और इसे काले दिवस के रूप में मनाएंगे। परिसंघ ने बयान जारी कर रामदेव से सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। वहीं रामदेव लगातार एलोपैथी पर निशाना साध रहे हैं। ऐसे में शनिवार को योग गुरु रामदेव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के टीवी शो 'सत्‍यमेव जयते' का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्‍होंने लिखा है, 'इन मेडिकल माफियाओं में हिम्‍मत है तो आमिर खान के खिलाफ मोर्चा खोलें।'

दरअसल रामदेव की ओर से शेयर किए गए वीडियो में आमिर खान डॉ समित शर्मा से बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान डॉ समित शर्मा जेनेरिक दवाओं और ब्रांडेड दवाओं के बीच कीमत के अंतर के बारे में बता रहे हैं। डॉ. समित आगे कह रहे हैं, 'WHO कहता है कि स्वतंत्रता के 65 वर्षों पश्चात, आज भी भारत की 65% जनसंख्या तक मुख्य दवाइयां नहीं पहुंच पाती हैं। सिर्फ उनकी कीमत की वजह से।'

शर्मा के मुताबिक चिकित्सा के व्यवसाय में उन कंपनियों की ब्रांडिंग की जाती है, जो महंगी दवाएं बनाती हैं। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि डायबिटीज की जो दवा बाजार में 117 रुपए मिलती है, उसे जेनेरिक मेडिसिन के नाम से खरीदें तो 1 रुपए 95 पैसे में उसकी 10 गोलियां मिल जाती हैं।

जब आमिर ने हैरान होकर पूछा कि क्या गोलियों में कोई अंतर होता है तो शर्मा ने बताया कि दोनों 100% सामान होती हैं। शर्मा ने कैंसर की दवा का उदाहरण भी दिया। उनके मुताबिक, बाजार में इसकी एक दवा एक महीने के लिए सवा लाख रुपए में मिलती है, जबकि जेनेरिक मेडिसिन के नाम से वही दवा 6 हजार, 8 हजार 8 सौ, और 10 हजार रुपए में उपलब्ध हो जाती है।

बता दे, कोरोना वायरस संक्रमितों के इलाज में इस्तेमाल की जा रही कुछ दवाओं पर रामदेव द्वारा सवाल उठाने जाने पर विवाद खड़ा हो गया था। रामदेव ने कहा था, 'कोविड-19 के इलाज में एलोपैथी दवाओं के सेवन से लाखों लोगों की जान जा चुकी है।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं