न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM योगी आदित्यनाथ से मिल सकते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, जानें क्या है वजह

धीरेंद्र शास्त्री अनौपचारिक तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहते हैं। मुलाकात के दौरान वे 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए उन्हें आमंत्रित भी करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jan 2023 9:51:54

CM योगी आदित्यनाथ से मिल सकते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, जानें क्या है वजह

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के महाराज आचार्य धीरेंद्र शास्त्री जल्द ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। धीरेंद्र शास्त्री लखनऊ आकर सीएम योगी से मिलेंगे। माना जा रहा है कि शनिवार या रविवार को सीएम योगी से मुलाकात का समय मिल सकता है। बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर महंत संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा के साथ सीएम योगी से मिलेंगे। बता दें कि बागेश्वर बाबा ने सीएम योगी से मिलने के लिए शुक्रवार 27 जनवरी का समय मांगा था, लेकिन उनकी व्यस्त कार्यक्रम की वजह से मुलाकात संभव नहीं होगी।

दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री अनौपचारिक तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहते हैं। मुलाकात के दौरान वे 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए उन्हें आमंत्रित भी करेंगे।

बताया जा रहा है कि स्वामी धीरेंद्र शास्त्री 2 फरवरी को प्रयागराज के माघ मेले में भी आएंगे। सुबह 8:00 बजे माघ मेले में आने के बाद बागेश्वर बाबा गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। इस दौरान वे कई संत-महात्माओं से मुलाकात भी करेंगे। महामंडलेश्वर सतुआ बाबा के साथ ही कई दूसरे संतों के पंडाल में भी धीरेंद्र शास्त्री जाएंगे और हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर संतों का समर्थन और उनसे आशीर्वाद लेंगे। धीरेन्द्र शास्त्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी ले सकते हैं।

हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए माघ मेले में पहुंच रहे धीरेंद्र शास्त्री विश्व हिंदू परिषद के संत सम्मेलन से मिले समर्थन के बाद उत्साहित नजर आ रहे हैं। 25 जनवरी को हुए संत सम्मेलन में संतों ने एक स्वर में बागेश्वर बाबा का समर्थन किया था। ज्यादातर संतों ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किये जाने की उनकी बातों का समर्थन किया। धीरेंद्र शास्त्री को 2 फरवरी को प्रयागराज के मेजा इलाके में शीतला महोत्सव में भी शामिल होंगे। महोत्सव में तकरीबन 3 से 4 घंटे तक रहेंगे बागेश्वर बाबा। हालांकि इस कार्यक्रम के लिए अभी प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह