न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया के 53 देशों में पहुंचा कोरोना का B.1.617 वैरिएंट, सबसे पहले मिला था भारत में

भारत में पहली बार मिला कोरोना का B.1.617 वैरिएंट अब तक दुनिया के 53 देशों में मिल चुका है। कोरोना के B.1.617 वैरिएंट की तीन अलग अलग प्रकारों की भी पहचान हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 May 2021 12:03:17

दुनिया के 53 देशों में पहुंचा कोरोना का B.1.617 वैरिएंट, सबसे पहले मिला था भारत में

भारत में पहली बार मिला कोरोना का B.1.617 वैरिएंट अब तक दुनिया के 53 देशों में मिल चुका है। कोरोना के B.1.617 वैरिएंट की तीन अलग अलग प्रकारों की भी पहचान हो चुकी है। वैज्ञानिकों ने इन्‍हें B.1.617.1, B.1.617.2 और B.1.617.3 का नाम दिया है। इनकी जांच के दौरान पता चला है कि इनकी अनुवांशिक संरचना में कुछ न कुछ बदलाव हुए हैं। इसकी वजह से इनका प्रभाव भी अधिक है। विश्‍व में कोरोना संक्रमण के नए मामलों के पीछे इनका भी हाथ रहा है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के मुताबिक कोरोना का B.1.617.1 प्रकार दुनिया के करीब 41 देशों में B.1.617.2 प्रकार 54 देशों में जबकि B.1.617.3 प्रकार छह देशों में अब तक मिल चुका है। गौरतलब है कि पहली बार इस वैरिएंट का पता भारत में ही चला था। डब्‍ल्‍यूएचओ ने कोरोना महामारी पर दिए अपने साप्‍ताहिक अपडेट में यह बात कही है।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन को कोरोना के B.1.617.1 और B.1.617.2 के मामलों के बारे में करीब 11 देशों ने जानकारी दी है। इनमें से एक चीन भी है। फिलहाल मिली जानकारी के आधार पर अधिक से अधिक जानकारियां जुटाई जा रही हैं। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने B.1.617 कसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न की श्रेणी में रखा है। इसका अर्थ है कि ये गंभीर है।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन का कहना है कि कोरोना के इस वैरिएंट संक्रमण की तेजी और इसकी गंभीरता को लेकर अभी जांच जारी है। संगठन ने ये भी माना है कि प्राकृतिक रूस से इसकी गंभीरता कम हो सकती है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के मुताबिक बीते एक सप्‍ताह के दौरान विश्‍व में सबेस अधिक मामले भारत से आए हैं। संयुक्‍त राष्‍ट्र की स्‍वास्‍थ्‍य एजेंसी के मुताबिक बीते चार सप्‍ताह में पूरी दुनिया में नए मामलों में गिरावट का रुख देखा गया है, वहीं मौतों का आंकड़ा बढ़ा है।

फिर बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ

आपको बता दे, पिछले कई दिनों से भारत में कोरोना के मामले कम हो रहे थे लेकिन बुधवार को एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 11 हजार 275 नए कोरोना संक्रमित मिले। इससे पहले 24 मई को 1.95 लाख और 25 मई को 2.08 लाख कोरोना रिपोर्ट्स पॉजिटिव आई थीं। हालाकि, इस दौरान 2 लाख 82 हजार 924 मरीज ठीक हो गए। सबसे ज्यादा डराने वाली बात जो है वह यह की मौतों की गिनती में कमी नहीं आ रही है। बुधवार को 3,841 मरीजों की मौत हुई। कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद अब देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या 2 करोड़ 73 लाख 57 हजार 38 हो गई है। बुधवार को 75,601 एक्टिव केस कम हो गए। देश में अब 24 लाख 15 हजार 761 मरीजों का इलाज चल रहा है। , जबकि 2 करोड़ 46 लाख 26 हजार 14 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। देश में अब तक कोरोना से 3 लाख 15 हजार 263 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्‍ट्र में कोरोना से काफी राहत मिलती दिख रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती