न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या: चेहरा ढककर रामलला के दर्शन करने पहुंची मुस्लिम महिला, सुरक्षाकर्मियों से उलझी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था इन दिनों बेहद सख्त कर दी गई है। शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक संदिग्ध मुस्लिम महिला को सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 03 May 2025 7:06:15

अयोध्या: चेहरा ढककर रामलला के दर्शन करने पहुंची मुस्लिम महिला, सुरक्षाकर्मियों से उलझी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था इन दिनों बेहद सख्त कर दी गई है। शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक संदिग्ध मुस्लिम महिला को सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि महिला महाराष्ट्र की रहने वाली है और उसका नाम इरिम है। वह रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची थी। राम मंदिर परिसर से बाहर निकलते समय महिला को सुरक्षाकर्मियों ने रोका और पूछताछ शुरू की। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। महिला रामलला के दर्शन कर लौट रही थी, लेकिन जब वह मंदिर के निकासी द्वार पर पहुंची, तो उसकी गतिविधियां सामान्य नहीं लगीं। पूछताछ के दौरान महिला ने बदतमीजी शुरू कर दी, जिससे सुरक्षाकर्मियों को और अधिक शक हुआ। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर राम जन्मभूमि थाने ले जाया गया।

महाराष्ट्र से आई थी महिला, चेहरा था ढंका

मिली जानकारी के अनुसार, दिन में इरिम नामक यह महिला अन्य श्रद्धालुओं के साथ रामलला के दर्शन के लिए पहुंची थी। दर्शन के बाद जब वह मंदिर परिसर से बाहर निकल रही थी, तब नीले कपड़े से सिर और चेहरा ढंके इस महिला की हरकतें कुछ असामान्य दिखीं। सुरक्षा में तैनात जवानों ने जब उससे सवाल पूछे, तो वह असहज हो गई और बहस करने लगी।

पूछताछ में दिए उलझाने वाले जवाब

जवानों द्वारा संदिग्ध व्यवहार की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। महिला को तत्काल राम जन्मभूमि थाने ले जाया गया, जहां उससे पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ शुरू की। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान महिला ने सीधे जवाब देने की बजाय उलझाऊ और विरोधाभासी बातें कीं, जिससे संदेह और भी गहरा गया। इसके बाद महिला को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है।

अधिकारियों ने दी जानकारी, सत्यापन प्रक्रिया जारी

राम जन्मभूमि थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि थाने पर कोई महिला नहीं लाई गई है, हो सकता है पूछताछ मंदिर परिसर में ही की गई हो। वहीं, क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने पुष्टि की है कि महिला के नाम और पते का सत्यापन किया जा रहा है। अभी तक कोई आपत्तिजनक वस्तु या गतिविधि सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां इस बात की तह में जाने की कोशिश कर रही हैं कि महिला वाकई में श्रद्धालु थी या किसी गहरी साजिश का हिस्सा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’