न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

औरंगजेब की कब्र विवाद पर गरमाई सियासत, NCP-AP ने दिया नया आदेश

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र हटाने के मुद्दे पर महायुति में दरार गहराती जा रही है। एनसीपी (AP) इसे बनाए रखने के पक्ष में है, जबकि अमोल मिटकरी ने VHP और बजरंग दल की आलोचना की। वहीं, NCP-SP ने ‘जय शिवराय’ के उद्घोष का नया आदेश जारी किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Mar 2025 2:19:02

औरंगजेब की कब्र विवाद पर गरमाई सियासत, NCP-AP ने दिया नया आदेश

औरंगजेब की कब्र हटाने के मुद्दे पर महायुति में दरार गहराती जा रही है। एनसीपी (AP) इस कब्र को बनाए रखने के पक्ष में है, और पार्टी के विधायक अमोल मिटकरी ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल की आलोचना की है। एनसीपी (AP) विधायक अमोल मिटकरी ने कहा, "शिवाजी महाराज ने जिनके खिलाफ संघर्ष किया, जिनका यहां दफन हुआ, वह कब्र उसी इतिहास का प्रमाण है। यह हमारे शौर्य का प्रतीक है।" उन्होंने आगे कहा, "जो अल्टीमेटम दे रहे हैं, उनके बस की बात नहीं है कब्र हटाना। खुद मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि यह मामला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अंतर्गत आता है। कोई यह नहीं तय कर सकता कि कब्र हटेगी या नहीं। किसानों के लिए लड़ो, बहुत दुआएं मिलेंगी।" मिटकरी ने हिंदू संगठनों पर तंज कसते हुए कहा, "महाराष्ट्र में किसान संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन इन संगठनों का ध्यान इस ओर नहीं जाता। वे कार सेवा के लिए आगे आते हैं, लेकिन किसान सेवा क्यों नहीं करते? यह सब सिर्फ असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है। कब्र को रहने दो, लेकिन औरंगजेब का महिमामंडन नहीं होना चाहिए।"

औरंगजेब की कब्र विवाद पर गरमाई सियासत, एनसीपी-एसपी ने दिया नया आदेश

महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर जारी विवाद के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए नया निर्देश जारी किया है। पार्टी के उपाध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने सांगली में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की कि अब पार्टी के नेता और कार्यकर्ता फोन पर बातचीत की शुरुआत 'हेलो' की बजाय 'जय शिवराय' के उद्घोष से करेंगे। उन्होंने कहा, "हम सभी शिवाजी महाराज के मावले (सैनिक) हैं, और हमें गर्व के साथ अपनी पहचान व्यक्त करनी चाहिए।"

कब्र विवाद पर सियासी टकराव

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के खुल्दाबाद में स्थित औरंगजेब की कब्र को लेकर शिवसेना और उद्धव ठाकरे गुट के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने कहा कि कब्र की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि मुगल बादशाह को पराजित कर यहीं दफनाया गया था। उन्होंने आगे कहा, "हमें आने वाली पीढ़ियों को यह बताने में सक्षम होना चाहिए कि औरंगजेब यहां आया था और इसी भूमि पर उसे दफनाया गया। कब्र को हटाने की मांग करना इतिहास मिटाने की साजिश है।" कब्र हटाने की मांग करने वालों पर कटाक्ष करते हुए दानवे ने कहा, "अगर हिम्मत है तो जाकर ऐसा करके दिखाओ।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम