न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

औरंगजेब की कब्र की 300 सालों से संभाल कर रहा है यह परिवार, जानिए कितना मिलता है वेतन?

महाराष्ट्र के खुल्दाबाद में स्थित औरंगजेब की कब्र की देखभाल एक परिवार पिछले 300 सालों से कर रहा है। परवेज अहमद ने बताया कि वे खानदानी खिदमतगार हैं और पीढ़ियों से इस काम को निभा रहे हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें कोई सरकारी वेतन या भत्ता नहीं मिलता। जानिए पूरी कहानी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 16 Mar 2025 4:57:11

औरंगजेब की कब्र की 300 सालों से संभाल कर रहा है यह परिवार, जानिए कितना मिलता है वेतन?

महाराष्ट्र के संभाजी नगर में स्थित औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद छिड़ गया है। कहा जाता है कि औरंगजेब ने महाराज संभाजी को क्रूरतापूर्वक यातनाएं देकर मृत्यु के घाट उतारा था, इसलिए कई लोग उनकी कब्र को बनाए रखने के खिलाफ हैं। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने इस कब्र को हटाने का ऐलान कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर एक परिवार ऐसा भी है जो कई वर्षों से औरंगजेब की कब्र की देखभाल कर रहा है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के खुल्दाबाद में स्थित औरंगजेब की कब्र की देखभाल एक ही परिवार पीढ़ियों से कर रहा है। परवेज अहमद नाम के व्यक्ति ने बताया कि उनका परिवार करीब 300 सालों से इस जिम्मेदारी को निभा रहा है। उन्होंने कहा कि वे खानदानी खिदमतगार हैं और यह सेवा उनकी पुश्तों से चली आ रही है।

बिना किसी सरकारी सहायता के देखभाल

परवेज अहमद ने यह भी बताया कि उन्हें इस कार्य के लिए किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता, वेतन या वक्फ बोर्ड से कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिलता। इतने वर्षों में कभी किसी ने उन्हें वहां से जाने के लिए नहीं कहा और इलाके में हमेशा शांति बनी रही है। त्योहारों के अवसर पर यहां मुस्लिम समुदाय के धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

300 सालों से कब्र की देखभाल, अब हटाने की हो रही बात

परवेज अहमद ने बताया कि औरंगजेब की कब्र पर आने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है। ज्यादातर लोग अजन्ता और एलोरा गुफाओं को देखने आते हैं, और उनमें से ही कुछ पर्यटक यहां भी रुक जाते हैं। जहां एक ओर उनका परिवार पिछले 300 सालों से इस कब्र की देखभाल कर रहा है, वहीं अब इसे हटाने की मांग तेज हो रही है। गौरतलब है कि औरंगजेब को उसकी मृत्यु के बाद संभाजीनगर के खुल्दाबाद में दफनाया गया था, और तब से यह स्थान ऐतिहासिक चर्चा का विषय बना हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ