न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चलती ट्रेन में दुष्कर्म की कोशिश, परेशान होकर महिला ने लगाई छलांग

हैदराबाद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 23 वर्षीय महिला ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला कोच में उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। घटना 22 मार्च की शाम सिकंदराबाद से मेडचल जा रही एमएमटीएस ट्रेन में हुई। पुलिस जांच जारी है, जबकि पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 24 Mar 2025 2:19:19

चलती ट्रेन में दुष्कर्म की कोशिश, परेशान होकर महिला ने लगाई छलांग

हैदराबाद से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक 23 वर्षीय महिला ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। यह घटना तब हुई जब एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन के कोच में उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। फिलहाल, पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस अधिकारी ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी।

घटना 22 मार्च की शाम की है, जब महिला सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से मेडचल जाने वाली एमएमटीएस (मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट सर्विस) ट्रेन के महिला कोच में अकेले यात्रा कर रही थी।

हमलावर ने किया जबरन पास आने का प्रयास

पीड़िता के बयान के अनुसार, जब ट्रेन एक स्टेशन पर रुकी, तो महिला कोच में यात्रा कर रही दो अन्य महिलाएं उतर गईं। इसके बाद करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति महिला के पास आया और उससे जबरन यौन संबंध बनाने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया, तो हमलावर ने उसे जबरदस्ती पकड़ने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए महिला ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।

सिर से बहता खून, पुलिस जांच में जुटी

जीआरपी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के सिर, ठोड़ी, दाहिने हाथ और कमर पर चोटों के निशान हैं, जिनसे खून बह रहा था। कुछ राहगीरों ने महिला को देखा और तुरंत उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बयान दिया है कि यदि आरोपी उसे दोबारा दिखेगा, तो वह उसे पहचान लेगी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 75 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और धारा 131 (आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत है, ने बताया कि 22 मार्च को वह अपने मोबाइल फोन का डिस्प्ले ठीक कराने के लिए मेडचल से सिकंदराबाद आई थी। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत