न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : आरटीआई लगाकर भ्रष्टाचार उजागर करने वाले बेलदार पर हुआ जानलेवा हमला, अधिकारियों पर लगे आरोप

बेलदार विनोद कुमार ने आरटीआई लगाकर जनस्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को उजागर किया था जिसको लेकर आज शुक्रवार सुबह बेलदार पर घर से निकलते ही चार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 20 Aug 2021 5:19:05

हरियाणा : आरटीआई लगाकर भ्रष्टाचार उजागर करने वाले बेलदार पर हुआ जानलेवा हमला, अधिकारियों पर लगे आरोप

हरियाणा के फतेहाबाद में बेलदार विनोद कुमार ने आरटीआई लगाकर जनस्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को उजागर किया था जिसको लेकर आज शुक्रवार सुबह बेलदार पर घर से निकलते ही चार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि उन पर हमला जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने करवाया है। घायल को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने कहा कि बेलदार पर हमले की सूचना मिल गई है। बेलदार के बयान लेने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार सुबह घर से निकलते ही चार युवकों ने विनोद कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। मोटरसाइकिल पर आए युवक हमले के बाद फरार हो गए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ आशीष गर्ग, जेई रमेश कुमार व गिरिश पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तीनों अधिकारियों ने हमला करवाया है। शुक्रवार सुबह जब वह ड्यूटी पर जा रहा था तभी सिरसा के ठेकेदार रायसिंह उर्फ ओेकार सिंह ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया।

शहर के आजाद नगर निवासी विनोद कुमार जांगड़ा जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग में बेलदार है। उन्होंने पिछले एक साल से आरटीआई लगाकर अनेक घोटालें उजागर किए हैं। विनोद ने बताया कि उसने विभाग के अधिकारी कच्चे कर्मचारियों को शोषण कर रहे थे। उसके साथ आउटसोर्सिंग से लगे पंप ऑपरेटर को पहले लगाने के लिए रुपये लिए। इसके बाद 6 महीने बाद उसे हटाकर फिर से रुपये लेकर नए लड़के को रख लिया। इससे उसका मन दुखी हुआ तो उसने आरटीआई लगाकर मामला उजागर करना शुरू किया। जिसमें सामने आया कि अधिकारियों ने बड़े स्तर पर धांधली की।

आरटीआई में शहर की बिछाई गई पाइपलाइन, सीवरेज सफाई के नाम पर हो रही गड़बड़ी व फर्जी बिल बनाकर करोड़ों रुपये निकालने के मामले शामिल हैं। इसके बाद उनका तबादला पहले मेवात कर दिया गया था। लेकिन बाद में कर्मचारी यूनियन के दबाव में तबादला रद्द करना पड़ा। अब उनकी ड्यूटी नागपुर खंड के गांव नुरकीअहली में है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?