न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आतिशी अपने पूर्ववर्ती से हजार गुना बेहतर हैं: दिल्ली के उपराज्यपाल की दुर्लभ प्रशंसा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की प्रशंसा करते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल से हजार गुना बेहतर हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Nov 2024 9:44:28

आतिशी अपने पूर्ववर्ती से हजार गुना बेहतर हैं: दिल्ली के उपराज्यपाल की दुर्लभ प्रशंसा

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की प्रशंसा करते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल से "हजार गुना बेहतर" हैं। इसे एक दुर्लभ घटना भी कहा जा सकता है क्योंकि आम आदमी पार्टी और उपराज्यपाल के बीच के खट्टे मीठे संबंध जगजाहिर हैं।

इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में बोलते हुए सक्सेना ने कहा, "मुझे आज खुशी है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक महिला हैं। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि शायद वह अपने पूर्ववर्ती से हजार गुना बेहतर हैं।"

जैसे ही उपराज्यपाल ने यह टिप्पणी की, उनकी नजर आतिशी पर पड़ी, जो दीक्षांत समारोह में उपस्थित थीं और छात्रों को संबोधित कर रही थीं।

अपने भाषण में सक्सेना ने छात्रों से कहा, "जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, आपके सामने चार मार्गदर्शक सितारे होते हैं। पहला है स्वयं के प्रति आपकी जिम्मेदारी, दूसरा है अपने माता-पिता और परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी, जबकि तीसरी जिम्मेदारी है समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रति।"

उन्होंने कहा, "चौथी जिम्मेदारी यह है कि आप स्वयं को एक ऐसी महिला के रूप में साबित करें, जिसने लिंग भेद की दीवार को तोड़ा है और सभी क्षेत्रों में दूसरों के बराबर खड़ी हुई है।"

आप और भाजपा के बीच विभिन्न मुद्दों पर टकराव चल रहा है, जिसमें शासन और नौकरशाही पर नियंत्रण भी शामिल है। केजरीवाल ने सितंबर में इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि वह अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर जनता से "ईमानदारी का प्रमाण पत्र" मांगेंगे। केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी का नाम प्रस्तावित किया था और इसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब