Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ताइवान : सबसे घातक रेल हादसे में गई 48 लोगों की जान, 100 से अधिक घायल

पूर्वी ताइवान इलाके में सबसे घातक रेल हादसा देखने को मिला जिसमें अभी तक 48 लोगों की जान जा चुकी हैं और 100 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Apr 2021 5:03:12

ताइवान : सबसे घातक रेल हादसे में गई 48 लोगों की जान, 100 से अधिक घायल

पूर्वी ताइवान इलाके में सबसे घातक रेल हादसा देखने को मिला जिसमें अभी तक 48 लोगों की जान जा चुकी हैं और 100 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। ट्रेन में 400 से अधिक लोग सवार थे। यह हादसा तब हुआ जब पहाड़ी से गिरे वाहन से टकराकर ट्रेन आंशिक रूप से पटरी से उतर गई। ट्रेन का कुछ हिस्सा अभी भी सुरंग में हैं जिसके चलते यात्री खुद को खिड़कियों और छत पर चढ़ सुरक्षित कर रहे हैं। यह हादसा लंबे सप्ताहांत के पहले दिन टोरोको गॉर्ज दार्शनिक क्षेत्र में हुआ। रेलवे समाचार अधिकारी वेंग हुई-पिंग ने इसे ताइवान का सबसे घातक रेल हादसा बताया। वेंग ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा संचालित निर्माण साइट का एक ट्रक ऊपर पहाड़ी से फिसलकर पटरियों पर आ गिरा। ट्रक में कोई नहीं था।
राष्ट्रीय दमकल सेवा ने मृतक संख्या की पुष्टि की। मृतकों में ट्रेन का युवा और नवविवाहित चालक भी शामिल है। दमकल सेवा ने कहा कि ट्रेन में सवार सभी यात्रियों का पता लग चुका है। इसने बताया कि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है और किसी गिरफ्तारी के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने ट्वीट में कहा कि आपातकालीन सेवाओं को 'पूरी तरह बचाव के काम, यात्रियों एवं प्रभावित स्टाफ की मदद के काम पर लगा दिया गया है। हम इस दिल दहला देने वाले हादसे को देखते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सबकुछ करेंगे।' यह दुर्घटना चार दिन के टॉम्ब स्वीपिंग उत्सव के पहले दिन हुई है। ताइवानी प्रधानमंत्री सू सेंग चांग ने कहा कि रेलवे प्रशासन को ऐसी किसी भी घटना को दोबारा होने से रोकने के लिए तत्काल दूसरी रेल लाइनों की भी जांच करनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका