न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ज्ञानवापी मामले में रिपोर्ट दाखिल नहीं कर पाई एएसआई, सरकार ने दिया एक सप्ताह का समय

ज्ञानवापी मामले में एएसआई एक बार फिर अदालत में सर्वे रिपोर्ट जमा नहीं करवा पाई है। उसने अदालत ने सर्वे रिपोर्ट दाखिल करने के लिए और वक्त मांगा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Dec 2023 5:30:03

ज्ञानवापी मामले में रिपोर्ट दाखिल नहीं कर पाई एएसआई, सरकार ने दिया एक सप्ताह का समय

वाराणसी। ज्ञानवापी मामले में एएसआई एक बार फिर अदालत में सर्वे रिपोर्ट जमा नहीं करवा पाई है। उसने अदालत ने सर्वे रिपोर्ट दाखिल करने के लिए और वक्त मांगा है। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सुनवाई शुरू होने से ऐन पहले एएसआई ने एक सप्ताह का समय और मांगने के लिए याचिका दायर की। ऐसा चौथी बार हुआ है जब एएसआई ने वक्त माँगा है। इससे पहले भी तीन बार समय बढ़ाया जा चुका है। तब एएसआई ने रिपोर्ट तैयार न होने का हवाला दिया था लेकिन इस बार सम्बन्धित अधिकारी की तबीयत ठीक न होने का हवाला देते हुए एक हफ्ता और देने की मांग की गई। कोर्ट ने एएसआई की अर्जी को स्वीकार करते हुए 18 दिसम्बर को अगली तारीख दे दी है।

अदालत में एएसआई की ओर से केंद्र के स्थायी सरकारी वकील अमित श्रीवास्तव ने अर्जी लगाई। इसमें उन्होंने कहा कि सारनाथ के अधीक्षण पुरातत्वविद् अविनाश मोहंती का रक्तचाप अचानक बढ़ गया और वह बीमार हो गये हैं इसलिए वह कोर्ट में उपस्थित होकर रिपोर्ट दाखिल करने में असमर्थ हैं। इससे पहले 30 नवंबर को कोर्ट ने रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 10 दिन की मोहलत दी थी। साथ ही कहा था कि दिए गए समय के अंदर ही रिपोर्ट दाखिल करें।

28 नवंबर को, स्थायी सरकारी वकील ने एएसआई की याचिका दायर की थी, जिसमें ज्ञानवापी मस्जिद के वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए तीन हफ्ते का समय मांगा गया था। कहा गया था कि एएसआई विशेषज्ञ डेटा का विश्लेषण करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और विशेषज्ञों के कार्यों के आधार पर निष्कर्षों की जांच, सहसंबंध और संकलन करने के लिए बहुत परिश्रम किया गया है लेकिन विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट को पूरा करने और तैयार करने में कुछ और समय लगेगा।

तब सुनवाई के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के वकील अखलाक अहमद ने एएसआई की याचिका पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि एएसआई बिना किसी ठोस कारण के बार-बार समय मांग रहा है, इसलिए आवेदन खारिज कर दिया जाना चाहिए।

कब-कब बढ़ी मियाद

अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद एएसआई को 10 दिन का अतिरिक्त समय दे दिया था। साथ ही यह उम्मीद भी जताई थी कि प्रदान की गई समय सीमा में ही एएसआई निश्चित रूप से रिपोर्ट दाखिल करेगा और आगे का समय नहीं मांगेगा। तब कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 11 दिसंबर तय की थी। इससे पहले, 18 नवंबर को वाराणसी जिला अदालत ने 17 नवंबर को दायर आवेदन पर सुनवाई के बाद एएसआई को रिपोर्ट सौंपने के लिए 15 दिन और दिए थे। 2 नवंबर को कोर्ट ने एएसआई को 15 दिन का समय देते हुए 17 नवंबर तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। वाराणसी कोर्ट ने शुरुआत में 21 जुलाई को सर्वेक्षण का आदेश दिया था और 4 अगस्त तक रिपोर्ट सौंपने को कहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात