न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सीजफायर हो या न हो, कोई खास फर्क नहीं पड़ता', असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान—कहा, जब तक पाकिस्तान आतंकियों की पनाहगाह बना रहेगा तब तक शांति संभव नहीं। मोदी सरकार से किए कई तीखे सवाल और संघर्षविराम की प्रक्रिया पर उठाए संदेह।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 9:39:06

'सीजफायर हो या न हो, कोई खास फर्क नहीं पड़ता', असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकियों की शरणस्थली बना रहेगा, तब तक दोनों देशों के बीच स्थायी शांति स्थापित नहीं की जा सकती। ऐसे में सीजफायर होने या न होने से कोई बड़ा असर नहीं पड़ता।

ओवैसी ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से भारत पर बाहरी हमलों के खिलाफ सरकार और सुरक्षाबलों के साथ रहा हूं और आगे भी रहूंगा।” उन्होंने सेना के साहस और कुशलता की सराहना करते हुए, शहीद जवान एम. मुरली नाइक और एडीडीसी राजकुमार थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा, संघर्ष के दौरान जान गंवाने और घायल हुए आम नागरिकों के लिए उन्होंने संवेदना और प्रार्थना भी व्यक्त की। साथ ही उम्मीद जताई कि यह संघर्षविराम सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को कुछ राहत जरूर देगा।

मोदी सरकार से ओवैसी के सवाल:

ओवैसी ने कहा, “मैं यह भी आशा करता हूं कि भारतीय राजनीतिक दल पिछले दो सप्ताह की घटनाओं से कुछ सीखेंगे। भारत की असली ताकत उसकी एकता में है। जब भारतीय आपस में ही टकराते हैं, तब हमारे दुश्मनों को फायदा होता है।”

उन्होंने आगे कुछ सवाल भी उठाए और उम्मीद जताई कि सरकार इनका जवाब देगी। ओवैसी ने कहा, “मेरी इच्छा थी कि हमारे प्रधानमंत्री संघर्षविराम की घोषणा स्वयं करते, किसी विदेशी राष्ट्रपति की बजाय। भारत ने शिमला समझौते (1972) के तहत हमेशा तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का विरोध किया है, फिर अब हम ऐसा क्यों कर रहे हैं? मुझे उम्मीद है कि कश्मीर जैसे आंतरिक मसले का अंतरराष्ट्रीयकरण नहीं किया जाएगा।”

'क्या पाकिस्तान आतंकियों के लिए अपनी ज़मीन का इस्तेमाल नहीं करेगा?'

सरकार से सवाल पूछते हुए ओवैसी ने कहा, “हम किसी तटस्थ क्षेत्र में वार्ता के लिए क्यों तैयार हुए हैं? इन वार्ताओं का असली एजेंडा क्या होगा? क्या अमेरिका यह आश्वासन दे सकता है कि पाकिस्तान अपनी ज़मीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं करेगा?”

उन्होंने पूछा, “क्या हमने पाकिस्तान को भविष्य में भारत पर आतंकी हमलों से रोकने के अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया है? क्या हमारा उद्देश्य केवल अमेरिकी हस्तक्षेप से संघर्षविराम कराना था, या फिर पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना था कि वह भविष्य में किसी आतंकी गतिविधि की कल्पना भी न कर सके?”

अंत में ओवैसी ने कहा, “हमें पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना दबाव बनाए रखना चाहिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती