न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रूज ड्रग्स पार्टी केस: आर्यन खान का फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया, NCB को वॉट्सऐप चैट्स से मिले कई सुराग

आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दिल्ली की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के 4 हाई प्रोफाइल आयोजक शामिल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Oct 2021 12:15:55

क्रूज ड्रग्स पार्टी केस: आर्यन खान का फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया, NCB को वॉट्सऐप चैट्स से मिले कई सुराग

आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दिल्ली की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के 4 हाई प्रोफाइल आयोजक शामिल हैं। इसी कंपनी को 2 से 4 अक्टूबर तक क्रूज पर होनी वाली पार्टी को आयोजित करने का जिम्मा सौंपा गया था। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के जिन 4 आयोजकों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान गोपाल जी आनंद, समीर सहगल, मानव सिंघल और भास्कर अरोड़ा के रूप में हुई है। इनके अलावा मंगलवार को गिरफ्तार 4 अन्य लोगों में एक आर्यन का दोस्त और एक ड्रग पैडलर भी शामिल है। आज आर्यन को क्रूज से गिरफ्तार इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के 4 अन्य लोगों के सामने बैठाकर पूछताछ हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, NCB को आर्यन के फोन से इनका सुराग मिला था। आर्यन 7 अक्टूबर तक के लिए NCB की कस्टडी में हैं।

NCB ने आर्यन के फोन की क्लोनिंग कर उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। गांधी नगर की देश की सबसे बड़ी फोरेंसिंक लैब में जांच के बाद इस फोन से और भी राज खुलने की उम्मीद है। NCB के अधिकारियों को वॉट्सऐप चैट्स के जरिए से ड्रग्स को लेकर कई अहम जानकारियां मिली हैं। इनमें कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी शामिल हैं।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन फिलहाल NCB लॉकअप में हैं। जानकारी के मुताबिक, आर्यन ने जांच एजेंसी से मंगलवार को कुछ साइंस की किताबें मांगी थीं, जिसे अधिकारियों ने मुहैया करवा दिया है। आर्यन के लिए NCB दफ्तर के पास बने नेशनल हिन्दू रेस्टोरेंट से खाना लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, किसी भी आरोपी को घर से मनपसंद खाना NCB दफ्तर में मंगाने की अनुमति नहीं दी गई है। दोनों समय NCB कस्टडी में सभी आरोपियों को एक साथ ही खाना दिया जाता है।

NCB ने इससे पहले गोवा जा रहे क्रूज जहाज से शनिवार को आर्यन खान सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस केस में मुंबई पुलिस की भी एंट्री हो गई है। मुंबई पुलिस का कहना है कि क्रूज शिप पार्टी के लिए आयोजकों ने उससे परमिशन नहीं ली थी, जो की जरूरी है।

ये 12 आरोपी फिलहाल NCB कस्टडी में हैं

- आर्यन खान
- मुनमुन धमेचा
- अरबाज मर्चेंट
- इसमीत सिंह
- मोहक जसवाल
- गोमित चोपड़ा
- नुपुर सारिका
- विक्रांत छोकरी
- अब्दुल कादिर शेख
- श्रेयस नायर
- मनीष राजगरिया
- अविन साहू

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत