न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Aryan Khan Released: जेल से बाहर आना आसान नहीं, यह होती है जमानत पर रिहाई की प्रक्रिया

जेल से किसी भी बंदी के जमानत पर रिहा होने की प्रक्रिया काफी लंबी होती है। जेल मैनुअल के मुताबिक उसे 15 स्टेप क्रॉस करने पड़ते हैं। जमानत मिलने से लेकर जेल से बाहर निकलने की पूरी प्रक्रिया आप इस तरह समझ सकते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Oct 2021 1:25:13

 Aryan Khan Released: जेल से बाहर आना आसान नहीं, यह होती है जमानत पर रिहाई की प्रक्रिया

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जेल से निकल कर मन्नत पहुंच गए। आर्यन को दिन में 11 बजे जेल से रिहा कर दिया गया। आर्यन खान को गुरुवार को बेल मिल गई थी और शुक्रवार को रिहाई होनी थी लेकिन बेल ऑर्डर जेल पहुंचने में देरी के चलते आज शनिवार को रिहाई हुई। मामले कोर्ट में आर्यन के साथ-साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा की जमानत भी स्वीकार कर ली थी। एनसीबी ने तीनों को दो अक्टूबर को क्रूज ड्रग्स पार्टी के दौरान हिरासत में लिया था। तीन अक्टूबर को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था।

आपको बता दे, जेल से किसी भी बंदी के जमानत पर रिहा होने की प्रक्रिया काफी लंबी होती है। जेल मैनुअल के मुताबिक उसे 15 स्टेप क्रॉस करने पड़ते हैं। जमानत मिलने से लेकर जेल से बाहर निकलने की पूरी प्रक्रिया आप इस तरह समझ सकते हैं ...

aryan khan,aryan khan drug case,aryan khan bail,aryan khan release,Shah Rukh Khan

- जेल ऑफिस में जमानती आदेश पहुंचने के बाद लाउड स्पीकर पर दो बार कैदी का नाम पुकारा जाता है।
- एक जेल कर्मचारी जमानत पर रिहा होने वाले कैदी की पर्ची लेकर बैरक-बैरक घूमता है। इस पर्ची पर सभी बंदियों की फोटो और डीटेल लिखी रहती है।
- इसके बाद आधे घंटे का समय सभी को दिया जाता है और फिर सभी को एक साथ जेल अधीक्षक के ऑफिस के पास बने एक बड़े हॉल में ले जाया जाता है।
- यहां एक पीएसआई रैंक का अधिकारी आता है और पर्ची से सभी कैदियों का मिलान किया जाता है। यही अधिकारी सभी कैदियों से उनका नाम भी पूछता है।
- पुष्टि हो जाने के बाद सभी कैदियों को जेल ऑफिस के पास बने एक और हॉल में ले जाया जाता है, जहां 5 काउंटर होते हैं।
- यहां हर कैदी को बुलाकर उसके सामने बेल बॉन्ड चेक किया जाता है। इस दौरान सभी बंदी जमीन पर बैठते हैं।
- एक काउंटर पर कैदी का फिंगर प्रिंट, एक पर आई स्कैन और एक पर मग शॉट (कैदी का फोटो) लिया जाता है।
- चौथे काउंटर पर कैदी की पर्सनल डीटेल वेरीफाई की जाती है और उसका पूरा रिकॉर्ड चेक किया जाता है।

- इसके बाद 5वें काउंटर पर एक काउंसलर होता है। अगर किसी बंदी या कैदी को लगता है तो वह उससे बात कर सकता है।
- औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सभी कैदियों को कतार में जेल अधीक्षक के पास ले जाया जाता है। जेल अधीक्षक सभी जमानती कैदियों से बातचीत करते हैं।
- इसके बाद सभी कैदियों को रिलीज ऑर्डर पर साइन करने के लिए कहा जाता है। रिहाई का यह आदेश जेल के क्लर्क के पास जाता है।
- जेल क्लर्क जमानत वाले अदालती आदेश की पुष्टि करता है। क्लर्क के रिहाई आदेश को मंजूरी देने के बाद जेलर रिहाई आदेश का दोबारा सत्यापन करते हैं और फिर उसमें अपना रिमार्क लिखते हैं।
- बाहर निकलने से पहले हर कैदी को उनका सामान वापस किया जाता है और अगर उसने जेल में रहने के दौरान लाइब्रेरी से कोई किताब इश्यू करवाई है, तो उसे वापस कर एक NOC रजिस्टर पर साइन करना होता है।
- आखिर में जेल के गेट पर मौजूद रजिस्टर पर जमानत पर रिहा होने वाले कैदी के साइन करवाए जाते हैं।
- इसके बाद सभी कैदियों को जेल के छोटे से गेट से कतार में बाहर निकाला जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर