न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या जूही की तस्वीर बनी आर्यन की रिहाई में रोड़ा!, जज ने पूछे ये सवाल...

आर्यन की जमानती बनने गईं एक्ट्रेस जूही चावला जैसे ही अदालत में पहुंचीं तो क्लर्क ने बताया कि जमानती के लिए बने फॉर्म में उनकी पासपोर्ट साइज फोटो नहीं लगी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Oct 2021 10:23:59

क्या जूही की तस्वीर बनी आर्यन की रिहाई में रोड़ा!, जज ने पूछे ये सवाल...

क्रूज ड्रग (Cruise Drug Case) मामले में तीन हफ्तों से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान को शुक्रवार को बेल मिल गई। शाहरुख खान के बेटे आर्यन को वैसे तो कल शुक्रवार को ही बाहर आ जाना चाहिए था, लेकिन हाईकोर्ट के ऑपरेटिव ऑर्डर की टाइमिंग, सेशंस कोर्ट में लंबी चली कानूनी प्रक्रियाओं और मुंबई के ट्रैफिक की वजह से आर्यन को एक और रात जेल में काटनी पड़ी। अब यह जानकारी सामने आ रही है कि आर्यन की रिहाई में एक्ट्रेस जूही चावला की तस्वीर भी रोड़ा बनी।

आर्यन की जमानती बनने गईं एक्ट्रेस जूही चावला जैसे ही अदालत में पहुंचीं तो क्लर्क ने बताया कि जमानती के लिए बने फॉर्म में उनकी पासपोर्ट साइज फोटो नहीं लगी है। इस पर सेशंस कोर्ट के सिरिस्टेडर आनंदिनी फर्नेंडिस और निखिल मानशिंदे ने मराठी में एक्ट्रेस के वकील को फटकार भी लगाई और कहा कि- क्या आप लोगों ने पहले कभी स्योरिटी वर्क नहीं किया है? उन्होंने एक्ट्रेस की तस्वीर का इंतजाम जल्द करने को कहा। इसके बाद आनन-फानन में एक्ट्रेस की तस्वीर मंगवाई गई। हालाकि, इस पूरी प्रक्रिया में 15 से 20 मिनट का समय बर्बाद हो गया। एक्ट्रेस जूही चावला मलाबार हिल्स इलाके में रहती हैं और यह सेशंस कोर्ट के बेहद करीब है। माना जा रहा है कि जूही की तस्वीर उनके घर से मंगवाई गई और फिर उसे फॉर्म में चिपकाकर आगे की प्रक्रिया शुरू हुई।

इसके बाद जूही जज वीवी पाटिल के सामने पेश हुई। उन्हें आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने इंट्रोड्यूस किया। इसके बाद जज पाटिल ने जूही से पूछा कि उन्हें पता है कि वे किसके लिए जमानती बन रही हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा-आर्यन खान।

जज ने आगे पूछा-क्या आप उन्हें जानती हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा-जी मैंने उन्हें बचपन से देखा है और उनके पिता की कंपनी में मैं पार्टनर हूं। इसके बाद वकील सतीश मानशिंदे ने अदालत को बताया कि उन्होंने जूही चावला का पासपोर्ट और आधार कार्ड की कॉपी जमा करवाई है। इसके बाद जज ने सारे पेपर्स देखे और सिग्नेचर कर आर्यन का रिलीज आर्डर जारी कर दिया।

आपको बता दे, उम्मीद की जा रही है कि आज 10:30 बजे से 11 बजे के बीच आर्यन जेल से बाहर आ सकते हैं। खबर है कि अपने बेटे को लेने के लिए शाहरुख खान मन्नत से निकल चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि मन्नत से निकलीं 3 SUV गाड़ियां आर्थर रोड जेल के पास पहुंच चुकी हैं। शाहरुख खान और आर्यन खान की लीगल टीम भी आर्थर रोड जेल पहुंच सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत