न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संक्रमण से मौत होने पर परिजनों को दिया जाएगा 50 हजार मुआवजा, महामारी में केजरीवाल सरकार ने किए बड़े ऐलान

कोरोना संक्रमण से जूझ रही दिल्ली के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने 4 बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना में आम आदमी को चारों तरफ से मार पड़ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 May 2021 7:53:38

संक्रमण से मौत होने पर परिजनों को दिया जाएगा 50 हजार मुआवजा, महामारी में केजरीवाल सरकार ने किए बड़े ऐलान

कोरोना संक्रमण से जूझ रही दिल्ली के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने 4 बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना में आम आदमी को चारों तरफ से मार पड़ रही है। लोगों के रोजगार खत्म हो गए हैं। ऐसे में हम उम्मीद करते है कि मुफ्त राशन, मौत पर मुआवजा और प्रभावित परिवारों को पेंशन जैसी घोषणाओं से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

पहला ऐलान: मुफ्त राशन

केजरीवाल ने कहा- दिल्ली सरकार 72 लाख लोगों को 5 किलो राशन देती है, इस महीने यह राशन मुफ्त मिलेगा। 5 किलो दिल्ली सरकार देगी और 5 किलो प्रधानमंत्री योजना के तहत यानी कुल 10 किलो राशन मुफ्त मिलेगा। ऐसे कई लोग हैं, जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं। उन्हें भी दिल्ली सरकार राशन देने जा रही है। जो लोग गरीब हैं, उन्हें राशन दिया जाएगा। दो चार दिन में ये लागू हो जाएगा। जो कहेगा मैं गरीब हूं, उसे राशन दिया जाएगा।

दूसरा ऐलान: मुआवजा

ऐसे कई लोग हैं जिनकी कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है। उन्हें हम 50 हजार का मुआवजा देंगे।

तीसरा ऐलान: पेंशन

कई ऐसे परिवार हैं, जिनके घर में कमाने वाले की ही संक्रमण से मौत हो गई है। ऐसे परिवारों को 50 हजार मुआवजे के साथ 2500 रुपए महीना पेंशन भी दी जाएगी।

चौथा ऐलान: अनाथ बच्चों की मदद

ऐसे बच्चे जिनके दोनों माता-पिता की मौत हो गई या जिनके माता और पिता में से कोई पहले मौत हो गई थी और उनमें से एक की मौत कोरोना की वजह से हो गई है। ऐसे हर बच्चे को 25 साल तक 2500 रुपये तक दिया जायेगा। इनकी शिक्षा भी मुफ्त दी जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि 4-5 दिन के अंदर मैंने, मंत्रियों और अफसरों ने बैठकर इस पर मंथन किया। हमने देखा कहां-कहां से पैसा बचा सकते हैं। उनमें से पैसा निकालकर इन योजनाओ को लेकर आए हैं।

केजरीवाल ने कहा- दिल्ली सरकार ने ईमानदारी से काम किया और भ्रष्टाचार को कम किया है। जो पैसा भ्रष्टाचार कम होने की वजह से बचा है, उसी से ये घोषणाएं पूरी की जाएंगीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म