न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटी के लापता होने के बाद आर्टिस्ट दम्पति ने की आत्महत्या, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

उनकी गोद ली गई 17 साल की बेटी घर से लापता हो गई थी। दंपत्ति इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाए और बेटी के गायब होने के कुछ घंटों बाद ही साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। त

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 6:34:52

बेटी के लापता होने के बाद आर्टिस्ट दम्पति ने की आत्महत्या, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

कर्नाटक में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक फेमस आर्टिस्ट कपल ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की गोद ली गई बच्ची लापता हो गई थी जिससे आहत होकर उन्होंने ये कदम उठाया। फेमस थिएटर कलाकार लीलाधर शेट्टी (68) और उनकी पत्नी वसुंधरा एल शेट्टी (59) का शव मंगलवार को उनके बेडरूम में फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि किशोरी को दंपति ने करीब 16 साल पहले गोद लिया था।

यहां कौप तालुक के मजूर गांव में 17 साल की गोद ली हुई बेटी के लापता होने के बाद कलाकार दंपत्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दंपत्ति ने 16 साल पहले बेटी को गोद लिया था। वे काफी फेमस आर्टिस्ट थे। वे अपने समाज में अपने योगदान के लिए जाने जाते थे।

कपल के सुसाइड की जानकारी पड़ोसी ने पुलिस को दी। घटना के बाद से इलाके में शोक छाया हुआ है। लोगों को इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि सुसाइड नोट में क्या लिखा है?

गौरतलब है कि उनकी गोद ली गई 17 साल की बेटी घर से लापता हो गई थी। दंपत्ति इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाए और बेटी के गायब होने के कुछ घंटों बाद ही साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया।

दंपति को कई पुरस्कार मिले

लीलाधर ने एक बार कौप विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और मजूर ग्राम पंचायत के प्रमुख के रूप में कार्य किया था। उनकी सुप्रसिद्ध नाटक मंडली उनकी लोकप्रियता को दर्शाती थी। दंपती के शव कापू कस्बे में उनके आवास पर लटके हुए पाए गए। लीलाधर शेट्टी एक प्रसिद्ध कलाकार थे और उन्होंने रंगतरंगा थिएटर समूह की स्थापना की थी। उन्हें लीलान्ना के नाम से जाना जाता था। इस दंपती को समाज में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कार भी मिले थे।

सुसाइड नोट मिला

पुलिस को संदेह है कि दोनों ने आत्महत्या की होगी और दंपति द्वारा यह कदम उठाने का कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है। सूत्रों ने यह भी बताया कि पुलिस को दंपती द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। घटना मंगलवार देर रात की है। पुलिस जांच में जुट गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा