न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी के घर ED ने मारा छापा, मिला 2000 और 500 के नोटों का अंबार

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर आज शुक्रवार ईडी ने छापा मारा है। इस कार्रवाई की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें नोटों का एक बड़ा पहाड़ देखने को मिल रहा है। छापेमारी में ईडी ने 20 करोड़ के करीब कैश बरामद किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Jul 2022 10:01:56

बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी के घर ED ने मारा छापा, मिला 2000 और 500 के नोटों का अंबार

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर आज शुक्रवार ईडी ने छापा मारा है। इस कार्रवाई की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें नोटों का एक बड़ा पहाड़ देखने को मिल रहा है। छापेमारी में ईडी ने 20 करोड़ के करीब कैश बरामद किया है। अभी भी जांच एजेंसी उनके घर पर ही मौजूद है। कैश की गिनती के लिए बैंक अधिकारियों को बुलाया गया है। नोट गिनने वाली मशीनें भी आ गई हैं। अभी इस समय उनके घर पर नोटों की गिनती जारी है, ऐसे में कुल आंकड़ा ज्यादा भी हो सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि ईडी ने कार्रवाई बंगाल शिक्षा भर्ती घोटाले मामले में की है। ईडी को अर्पिता के खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत मिले थे जिसके बाद उनके घर पर रेड मारी गई। ईडी ने छापेमारी के दौरान उनके घर से 20 फोन भी जब्त किए हैं। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अर्पिता उन फोन के जरिए क्या करती थीं, लेकिन ईडी ने उन्हें भी अपनी जांच में शामिल किया है।

west bengal,arpita mukherjee,ed raid

जानकारी ये भी मिली है कि ईडी की एक टीम मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर पिछले 11 घंटे से मौजूद है। उनके घर से क्या मिला है, क्या जब्त किया गया है, इस बारे में ईडी ने कुछ नहीं बताया। लेकिन छानबीन का दौर जारी है, दूसरी जगहों पर भी ईडी की टीमें एक्शन में दिखाई दे रही हैं। ईडी के हाथ कई दस्तावेज भी लगे हैं, फर्जी कंपनियों के कागज मिले हैं और विदेशी करेंसी भी जब्त की गई है। बंगाल की राजनीति में इस शिक्षा घोटाले ने सियासी तापमान को बढ़ा दिया है।

वैसे अर्पिता के अलावा ईडी कई और ठिकानों पर इस समय रेड मार रही है। इस लिस्ट में मंत्री पार्थ चैटर्जी, राज्य के शिक्षा मंत्री माणिक भट्टाचार्य, आलोक कुमार सरकार, कल्याण मॉय गांगुली जैसे नाम भी शामिल हैं। इन सभी का बंगाल शिक्षा भर्ती घोटाले में कनेक्शन सामने आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन