न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महू स्थित इन्फैंट्री स्कूल से सेना का एक अधिकारी गायब, दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के महू में स्थित इन्फैंट्री स्कूल से यंग ऑफिसर्स कोर्स कर रहा सेना का एक अधिकारी गायब हो गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। महू के कार्यवाहक थाना प्रभारी दीपक राठौड़ ने बताया कि इंदौर जिले के महू थाने में शनिवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दीपक राठौड़ ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार लेफ्टिनेंट मोहित गुप्ता शुक्रवार सुबह छह बजे से गायब हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 8:43:14

महू स्थित इन्फैंट्री स्कूल से सेना का एक अधिकारी गायब, दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट

महू (इंदौर)। मध्य प्रदेश के महू में स्थित इन्फैंट्री स्कूल से यंग ऑफिसर्स कोर्स कर रहा सेना का एक अधिकारी गायब हो गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। महू के कार्यवाहक थाना प्रभारी दीपक राठौड़ ने बताया कि इंदौर जिले के महू थाने में शनिवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दीपक राठौड़ ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार लेफ्टिनेंट मोहित गुप्ता शुक्रवार सुबह छह बजे से गायब हैं।

दीपक राठौड़ ने कहा कि अन्य रैंक के सभी अधिकारियों और कर्मियों को सुबह छह बजे शारीरिक प्रशिक्षण (PT) में शामिल होना था, लेकिन मोहित वहां नहीं थे, जिसके बाद उनके प्रशिक्षकों ने उनके साथियों से यह पता करने के लिए कहा कि क्या वह बीमार हैं? दीपक राठौड़ ने कहा, “सुबह करीब साढ़े सात बजे मोहित के कमरे की जांच की गई और जब वह वहां नहीं मिले, तो अधिकारियों को उनके गायब होने की सूचना दी गई। जब वह कहीं नहीं मिले, तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।”

पुलिस अधिकारी ने बताया, “इन्फैंट्री स्कूल के अधिकारियों ने गायब जवान का मोबाइल नंबर और स्थायी पता पुलिस को दे दिया है। उसका मोबाइल नंबर बंद है।” पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के एटा शहर के श्रीनगर इलाके में रहने वाले लेफ्टिनेंट मोहित के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को उनके गायब होने के बारे में सूचित कर दिया गया है। साथ ही उनके कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की मांग की गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन लोग उनके संपर्क में थे।

इन्फैंट्री स्कूल के यंग ऑफिसर्स विंग में प्रशिक्षक के रूप में तैनात सूबेदार जरमाल सिंह की लिखित शिकायत पर महू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार लेफ्टिनेंट मोहित को आखिरी बार पीटी वर्दी में देखा गया था और वह महू में माल रोड के किनारे वालोंग द्वार के पास युवा अधिकारियों के आवास में स्थित अपने कमरे से सुबह 6 से 7.30 बजे के बीच लापता हो गए।

सूत्रों ने बताया कि मोहित ने अपनी मोटरसाइकिल वहीं छोड़ दी और ऐसा माना जा रहा है कि वह पैदल ही निकले थे। इन्फैंट्री स्कूल में आने वाले अधिकारियों और अन्य रैंक के कर्मियों के लिए सख्त नियम हैं और उन्हें परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। सूत्रों के मुताबिक परिसर में सिविलियन ठेकेदारों द्वारा संचालित सभी सुविधाएं और दुकानें हैं, ताकि प्रशिक्षु बाहर नहीं निकलें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?