न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान से एक और पाक जासूस गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद जांच तेज, पाकिस्तानी महिला से शादी का खुलासा

पाकिस्तान से जुड़ी जासूसी गतिविधियों को लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता अब रंग लाने लगी है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में खुफिया नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में राजस्थान से एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 25 May 2025 9:23:27

राजस्थान से एक और पाक जासूस गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद जांच तेज, पाकिस्तानी महिला से शादी का खुलासा

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की सुरक्षा एजेंसियां एक्शन मोड में हैं। खुफिया जानकारी लीक करने के मामले में अब तक देश के विभिन्न राज्यों से कई संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है। ताज़ा मामले में राजस्थान के पहाड़ी गांव स्थित गंगोरा इलाके से कासिम नाम के एक संदिग्ध को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने हिरासत में लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, कासिम के पाकिस्तानी संपर्कों के पक्के सबूत सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगे हैं। यही नहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि कासिम ने एक पाकिस्तानी महिला से शादी की है और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसका संपर्क उस महिला से लगातार बना हुआ था।

जानकारी के अनुसार, कासिम पहले दिल्ली में रहता था लेकिन कुछ समय पहले अचानक अपने गांव लौट आया। इसके बाद उसने पाकिस्तान का वीजा बनवाया और वहां जाकर शादी की। यह गतिविधि सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर तब आई जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद संदिग्धों की पड़ताल शुरू की गई। अब IB द्वारा उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

ऑपरेशन सिंदूर का बैकग्राउंड

भारत ने 6-7 मई की रात "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पाकिस्तान और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। यह कार्यवाही पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। स्ट्राइक में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया और कई आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। भारत ने यह स्पष्ट किया था कि सैन्य या आम नागरिक ठिकानों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से सुरक्षा एजेंसियों ने देशभर में पाकिस्तानी लिंक वाले संदिग्धों की निगरानी तेज कर दी है। कासिम की गिरफ्तारी इसी क्रम की एक कड़ी मानी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब