न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : अपने दोस्त से ही शादी करने से नाराज पिता ने कर डाली बेटी की गला दबाकर हत्या

मुकीनपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक पिता ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या सिर्फ इसलिए कर डाली क्योंकि उसकी बेटी ने पिता के दोस्त से शादी कर ली थी जिससे वह नाराज थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Jul 2021 5:40:50

हरियाणा : अपने दोस्त से ही शादी करने से नाराज पिता ने कर डाली बेटी की गला दबाकर हत्या

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव मुकीनपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक पिता ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या सिर्फ इसलिए कर डाली क्योंकि उसकी बेटी ने पिता के दोस्त से शादी कर ली थी जिससे वह नाराज थे। हत्या करने के बाद शव मेरठ के पास गंगनहर में फेंक दिया। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पति वेदप्रकाश ने पत्नी के पिता विजयपाल और अन्य रिश्तेदारों पर उसका अपहरण और हत्या करने का शक जताया था। वारदात के दिन कुछ गलत होने का अंदेशा जता पति को भेजे युवती के वीडियो से मामले का खुलासा हुआ। वीडियो में युवती ने पिता समेत चार अन्य पर शक जताया था। मुकदमा दर्ज कर आरोपी विजयपाल को गिरफ्तार किया। विजयपाल ने हत्या और शव खुर्द-बुर्द करने की बात कुबूली है। आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

गांव मुकीनपुर निवासी वेदप्रकाश ने 20 जुलाई को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 24 नवंबर 2020 को गांव की 18 वर्षीय युवती से मेरठ के आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था। बाद में शादी को कोर्ट में रजिस्टर्ड भी कराया था। शादी के दो दिन बाद 26 नवंबर 2020 को युवती अपने घर आ गई थी। 3 जून 2021 को फिर से अपने पति के पास आ गई। 6 जुलाई को युवती के पिता विजयपाल ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए उसे बुलाया।

वेदप्रकाश ने अपनी पत्नी को राई थाना के पास पिता की गाड़ी में बैठाया था। उसके बाद से युवती का कुछ पता नहीं था। पुलिस ने केस दर्ज कर विजयपाल को गिरफ्तार किया तो उसने वारदात की बात कुबूली। विजयपाल ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बुआ के पौत्र गांव रिठाल निवासी वीरेंद्र के साथ कार में ही चुनरी से गला घोंटकर युवती की हत्या कर दी थी। उसने अपनी बेटी को वेदप्रकाश से दूर रहने के लिए कहा था लेकिन वह नहीं मानी तो गांव खेड़ी दमकन के पास उसकी हत्या कर दी और शव गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत