न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागार्जुन बांध के पानी को लेकर आमने-सामने हुए आंध्रप्रदेश और तेलंगाना, केन्द्र ने तैनात की CRPF

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच कृष्णा नदी पर स्थित नागार्जुन सागर बांध के पानी को लेकर स्थिति बेहद तनाव पूर्ण हो गई है। दोनों राज्यों के बढ़ते विवाद को देखते हुए गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 02 Dec 2023 6:27:31

नागार्जुन बांध के पानी को लेकर आमने-सामने हुए आंध्रप्रदेश और तेलंगाना, केन्द्र ने तैनात की CRPF

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच कृष्णा नदी पर स्थित नागार्जुन सागर बांध के पानी को लेकर स्थिति बेहद तनाव पूर्ण हो गई है। दोनों राज्यों के बढ़ते विवाद को देखते हुए गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। तेलंगाना मुख्य सचिव शांति कुमारी ने आंध्रप्रदेश सरकार पर बांध कब्जा का आरोप लगाया है। इस मामले में आंध्रप्रदेश पुलिस के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

मुख्य सचिव शांति कुमारी ने बताया है कि तेलंगाना चुनाव से एक दिन पहले 29 नवंबर को आंध्रप्रदेश के करीब 500 सशस्त्र से अधिक पुलिसकर्मियों ने आधी रात में बांध पर धावा बोलकर कब्जा कर लिया था। पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। इन्होंने बांध के गेट नंबर 5 और 7 को खोलकर करीब पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया। इससे दो करोड़ लोग प्रभावित होंगे। इससे हैदराबाद सहित कई क्षेत्रों में पेयजल की पूर्ति बाधित हो जाएगी।

कृष्णा नदी पर बने नागार्जुन सागर बांध को लेकर 2014 से विवाद चल रहा है। कृष्णा नदी पर बना यह बांध पहले संयुक्त आंध्रप्रदेश में थे लेकिन 2014 में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश अलग हो गए। इसके बाद इसके पानी में हिस्सेदारी को लेकर तभी से विवाद हो गया। कृष्णा नदी के 66 प्रतिशत पानी पर आंध्रप्रदेश जबकि 34 प्रतिशत तेलंगाना का हक है।

आंध्र प्रदेश के सिंचाई मंत्री अंबाती रामबाबू ने कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए बांध के हिस्से पर हमने नियंत्रण लिया है। कृष्णा नदी के 66 फीसदी पानी पर हमारा हक है। यह गलती नहीं हमारा हक और हम इसकी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह एक संवेदनशील मुद्दा है। कोई भी विवाद हम नहीं चाहते हैं।

तेलंगाना-आंध्रप्रदेश के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ को तैनात कर दी है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने इस मामले को लेकर दोनों राज्यों के मुख्य सचिव से वीडियो कॉन्फ्रेंस की है। दोनों राज्यों से 28 नवंबर तक नागार्जुन सागर का छोड़ा हुआ पानी वापस करने की अपील की है। अब बांध की निगारानी भी सीआरपीएफ को सौंप दी है। दोनों राज्यों इस पर सहमत हो गए हैं।

कृष्णा नदी पर बना नागार्जुन सागर बांध तेलंगाना के नलगोंडा जिले में स्थित है। इस बांध की ऊंचाई 124.663 मीटर है। इसके 26 द्वार हैं। इस बांध में 11,472 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी है। इतने पानी से 9.81 लाख एकड़ भूमि की सिंचाई हो सकती है। बांध की कुल लंबाई 16 किलोमीटर है। इससे बिजली भी बनाई जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स