न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, 1 मई से लागू होंगी नई कीमतें

मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें 1 मई से लागू होंगी। जानिए दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी के दूध की नई दरें और कीमत बढ़ने के पीछे की वजहें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 10:42:37

 मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, 1 मई से लागू होंगी नई कीमतें

मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इससे पहले मंगलवार की रात मदर डेयरी ने भी अपने दूध के दाम में 2 रुपये तक का इजाफा किया था, जो 30 अप्रैल बुधवार से पूरे देश में लागू कर दिया गया। वहीं अमूल की नई कीमतें 1 मई गुरुवार से पूरे भारत में लागू होंगी।

मदर डेयरी के दूध की नई कीमतें

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मदर डेयरी के टोंड (बल्क वेंड) दूध की कीमत 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं, फुल क्रीम दूध अब 68 रुपये के बजाय 69 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा। टोंड दूध (पाउच) की कीमत में भी 1 रुपये का इजाफा हुआ है और यह अब 56 रुपये से बढ़कर 57 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डबल टोंड दूध 49 रुपये से बढ़कर 51 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। गाय के दूध की कीमत 57 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 59 रुपये कर दी गई है।

लगातार बढ़ रही लागत, पिछले कुछ महीनों में 4 से 5 रुपये बढ़े दाम

मदर डेयरी के एक अधिकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से कच्चे दूध की खरीद लागत में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते कीमतों में 4-5 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हो चुकी है। मदर डेयरी प्रतिदिन दिल्ली-एनसीआर के बाजार में लगभग 35 लाख लीटर दूध की बिक्री अपने आउटलेट्स, पारंपरिक व्यापार और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से करती है। अधिकारी ने यह भी बताया कि कंपनी उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाला दूध उपलब्ध कराने और डेयरी किसानों की आजीविका को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मदर डेयरी का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में कच्चे दूध की खरीद लागत बढ़ने के बावजूद उन्होंने कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की थी। लेकिन अब लागत में लगातार इजाफा और आने वाले महीनों में गर्मी की वजह से दूध उत्पादन पर संभावित असर को देखते हुए यह कदम उठाना जरूरी हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल